दरअसल, सुरेश रैना पूर्व भारतीय क्रिकेटरों संजय बांगर और आकाश चोपड़ा के साथ कमेंट्री पैनल का हिस्सा है। तीनों ने इस बात को लेकर चर्चा की कि इस सीजन में एमएस धोनी की अगुआई वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए क्या गलत हुआ, क्योंकि पांच बार की चैंपियन टीम पहली बार आईपीएल संस्करण में तालिका में सबसे नीचे रही है।