13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MI vs DC: सूर्यकुमार यादव की शर्मनाक वापसी, खाता खोले बिना सिल्वर डक पर आउट हुए

MI vs DC, IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच में सूर्यकुमार यादव खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे ने जीरो के स्कोर पर फ्रेजर मैकगर्क के हाथों कैच आउट कराया।

less than 1 minute read
Google source verification
suryakumar_yadav_duck.jpg

Suryakumar yadav Duck, Mumbai Indians vs Delhi Capitals, IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वे सीजन का 20वां मुक़ाबला पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियन (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जा रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में मुंबई के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की लंबे समय के बाद क्रिकेट के मैदान में वापसी हुई है।

लेकिन इस सीजन अपने सबसे खराब दौर से गुजर रही मुंबई इंडियन को इसका कोई फायदा नहीं हुआ है और सूर्यकुमार यादव खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए हैं। सूर्यकुमार ने इस मैच में दो गेंद खेली और सिल्वर डक पर आउट हो गए। दिल्ली के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सूर्या को पहली गेंद यार्कर डाली। जिसे सूर्या ने रोक दिया। लेकिन नॉर्टजे की तेज तर्रार गेंद पर वे हवा में शॉट खेल बैठे और फ्रेजर मैकगर्क ने उनका शानदार कैच लपका। खबर लिखे जाने तक मुंबई इंडियंस ने 13 ओवर में चार विकेट खोकर 125 रन बना लिए हैं।