4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

216 गेंद, 443 रन, 27 छक्के और 37 चौके: रनों की बारिश में इस टीम ने जीता मैच

शानदार फॉर्म से गुजर रहे एरोन फिंच ने T20 में अपना छठा शतक लगाया।
2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Aug 04, 2018

AARON FINCH

216 गेंद, 443 रन, 27 छक्के और 37 चौके: रनों की बारिश में इस टीम ने जीता मैच

नई दिल्ली।नेटवेस्ट टी 20 ब्लास्ट में रनों की बरसात जारी है। 3 अगस्त को मिडिलसेक्स और सरे के बीच हुए T20 मुकाबले में एरोन फिंच के शतक और जेसन रॉय के अर्धशतक की बदौलत सरे ने मिडिलसेक्स को 9 विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मिडिलसेक्स ने पॉल स्टर्लिंग के तूफानी शतक के दम पर 5 विकेट के नुक्सान पर 221 रन बनाए थे जिसका पीछा सरे ने मात्र 16 ओवरों में ही कर दिया। दोनों ही टीमों के गेंदबाजों के लिए यह एक बुरा दिन था। मैच में छक्के-चौकों से कई कीर्तिमान भी स्थापित हुए।


मिडिलसेक्स के लिए स्टर्लिंग का शतक-
मिडिलसेक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पॉल स्टर्लिंग के 58 गेंदों में 109 रनों की बदौलत 221 रनों का पहाड़नुमा स्कोर खड़ा किया। पॉल ने इस पारी के दौरान 7 गगनचुम्बी छक्के और 9 तेजतर्रार चौके जड़े। टीम के कप्तान इयोन मॉर्गन 0 रन पर आउट हुए लेकिन पॉल को जेम्स फुलर(19 गेंदों में 37 रन) और जेम्स फ्रेंक्लिन(8 गेंदों में नाबाद 21 रन) का बखूबी साथ मिला। इस पारी में 11 छक्के और 19 चौके लगे। सभी गेंदबाजों की जमकर ठुकाई हुई।


फिंच-रॉय की ताबड़तोड़ साझेदारी-
सरे की सलामी बल्लेबाज जोड़ी एरोन फिंच और जेसन रॉय ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 13.5 ओवरों में 194 रनों की साझेदारी निभाई। इन दोनों ने मिलकर सरे की जीत तय कर दी थी। फिंच ने ताबड़तोड़ 52 गेंदों में नाबाद 117 रन बनाए। इस पारी में 8 छक्के और 11 चौके जड़े। दूसरी ओर जेसन रॉय ने 37 गेंदों में 84 रन बनाए। उन्होंने इस पारी में 7 चौके और 7 छक्के लगाए। रॉय के आउट होने पर निक मैडिसन(13) ने फिंच के साथ मिलकर टीम को जीत तक पहुंचाया। सरे ने यह मैच 9 विकेट से जीता। इस पारी में 16 छक्के और 18 चौके लगे।

नम्बरों में मैच-
इस पुरे मैच में 27 छक्के और 37 चौके लगे। मैच के दौरान 216 गेंदों में कुल 443 रन बने। इसके साथ ही मैच में 2 शतक और एक अर्धशतक भी लगा। शानदार फॉर्म से गुजर रहे फिंच का यह छठा T20 शतक था। पॉल स्टर्लिंग का यह पहला T20 शतक था।