6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉर्ड्स के मैदान पर टीम इंडिया से पहले नेपाल बिखेरेगी जलवा, इन दो टीमों से T20 में लेगी लोहा

1 अगस्त और 3 अगस्त को नीदरलैंड और नेपाल की टीमें ODI मैच में आमने-सामने होंगी, यह दोनों मैच नीदरलैंड में खेले जाने हैं।
2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Jul 28, 2018

नई दिल्ली। नेपाल, ODI खेलने की हैसियत पाने वाला सबसे नया देश जल्द ही अपना पहला मैच नीदरलैण्ड के खिलाफ खेलेगा। अगले हफ्ते नीदरलैण्ड में अपना पहला ODI मैच खेलने से पहले नेपाल रविवार को दो T20 मुकाबले लॉर्ड्स के मैदान पर खेलेगा। क्रिकेट के मक्का 'लॉर्ड्स' पर नेपाल एक ही दिन में दो टीमों के खिलाफ T20 मुकाबले खेलेगा- एक नीदरलैण्ड और एक एमसीसी। नेपाल और नीदरलैंड सीरीज की शुरुआत लंदन से हो रही है, जहां वह नीदरलैंड और MCC के खिलाफ 29 जुलाई को T20 मैच खेलेगी। नेपाल के पास अपने आप को साबित करने को यह एक अच्छा मौका होगा। एमसीसी की इस टीम की कप्तानी श्रीलंका के पूर्व कप्तान महिला जयवर्धने करेंगे।


इस समय होंगे मैच
पहला मैच मेलबोर्न क्रिकेट क्लब(MCC) और नीदरलैंड की टीम के बीच भारतीय समयनुसार दोपहर 2:30 से होगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला नेपाल और मेलबोर्न क्रिकेट क्लब(MCC) के बीच शाम 5:45 पर खेला जाएगा। इसके बाद आखिरी मुकाबला नेपाल और नीदरलैंड के बीच रात 9 बजे से खेला जाएगा। भारत अपना दूसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स के ही मैदान पर ही खेलेगी जोकि 9 अगस्त को खेला जाएगा।


जयवर्धने की कप्तानी में खेलेगी MCC
टीम- महेला जयवर्धने(कप्तान), निक कॉम्प्टन, जोनाथन ट्रॉट, इयान बेल, डायलान बज, पीटर मूर, जेम्स फोस्टर, मार्क वाट, काशिफ अली, बेन सियर्स, डोमिनिक मानथोर्पे और अली इवांस। श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज महेला जयवर्धने लम्बे समय बाद क्रिकेट खेलते नजर। इस आईपीएल सत्र में वह मुंबई इंडियंस की कोच की भूमिका में थे।


नेपाल को मिला था ODI स्टेटस
15 मार्च 2018, यह नेपाल क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक दिन था। इसी दिन आईसीसी विश्व कप क्वालीफायर के प्ले ऑफ मुकाबले में पपुआ न्यू गिनी को 6 विकेट से हरा नेपाल ने पहली बार एकदिवसीए अंतरराष्ट्रीय खेलने का दर्जा हासिल कर इतिहास रचा था । यह मैच ओल्ड हरारीअन्स स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया था। इस जीत के साथ ही नेपाल शीर्ष 16 वन-डे टीमों के ग्रुप में आ गया था। नेपाल अपना पहला ODI मैच 1 अगस्त को नीदरलैंड में खेलेगी।