28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

T20 World Cup 2022: 4 टीमों के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति, सिर्फ 2 ही पहुँचेगी सुपर-12 में

टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज के आखिरी दो मैच आज खेले जाएंगे। पहला मैच वेस्ट इंडीज़ बनाम आयरलैंड और दूसरा मैच स्कॉटलैंड बनाम ज़िम्बाब्वे होगा। इन चारों ही टीमों के लिए यह 'करो या मरो' की स्थिति है।

less than 1 minute read
Google source verification
west_indies_vs_ireland.jpg

West Indies vs. Ireland

पिछले रविवार से ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप (T-20 World Cup) 2022 शुरू हो गया है। हालांकि अभी इस टूर्नामेंट के क्वालीफाइंग ग्रुप स्टेज मैच खेले जा रहे हैं। इनमें से 4 टीमें सुपर-12 के लिए क्वालीफाई करेंगी, जिनमें से 2 टीमें तय हो चुकी हैं। ग्रुप-A से श्रीलंका और नामीबिया ने सुपर-12 के लिए अपनी जगह पक्की कर ली हैं। आज सुपर-12 में अपनी जगह बनाने के लिए चार टीमों में से 2 का फैसला होगा। ये 4 टीमें वेस्ट इंडीज़, आयरलैंड, स्कॉटलैंड और ज़िम्बाब्वे हैं।


आज के मैच

आज क्वालीफाइंग ग्रुप स्टेज में ग्रुप-B की टीमों के बीच आखिरी मैच खेले जाएंगे। पहला मैच वेस्ट इंडीज़ (West Indies) बनाम आयरलैंड (Ireland) भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे और दूसरा मैच स्कॉटलैंड (Scotland) बनाम ज़िम्बाब्वे (Zimbabwe) भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे हैं। चारों ही टीमों के खाते में 2-2 अंक हैं। ऐसे में दोनों मैचों में जीतने वाली दोनों टीमें टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर-12 में अपनी जगह पक्की कर लेंगी।


यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2022: रोहित शर्मा ने बताई पाकिस्तान के खिलाफ रणनीति, जानिए क्या कहा भारतीय कप्तान ने

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग