USA Cricket Team: अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप का आगाज धमाकेदार अंदाज में हुआ। पहले मुकाबले में मेजबान अमेरिका का सामना कानाडा से हुआ। इस मुकाबले में अमेरिका ने जो किया, उसे देख भारत और पाकिस्तान की टीमें भी उन्हें हल्के में नहीं लेना चाहेंगी। अमेरिका अगर भारत या पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल कर लेती है तो उसे उलटफेर नहीं बल्कि उनकी ताकत का प्रदर्शन कहेंगे। 180 साल से क्रिकेट जगत में गुमनाम टीम आखिरी कैसे पूरी दुनिया जीतने के लिए तैयार है। जानें इनके आंकड़े और अब तक के प्रदर्शन का लेखा-जोखा।