27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs BAN: भारतीय बल्लेबाजों ने बढ़ाई टेंशन, पंत और पंड्या के अलावा सब फ्लॉप, Sanju Samson ने किया सबसे ज्यादा निराश

T20 World Cup 2024, IND vs BAN Warm Up Match: न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए। ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या के अलावा सभी बल्लेबाजों ने निराश किया।
2 min read
Google source verification
T20 World Cup 2024

IND vs BAN Warm Up Match Score: टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले वॉर्म अप मैच में भारतीय बल्लेबाजों की तैयारियों की पोल खुल गई। बांग्लादेश के खिलाफ रोहित शर्मा से लेकर सूर्या कुमार यादव और आईपीएल में रनों का अंबार लगाने वाले संजू सैमसन फ्लॉप रहे। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 182 रन बनाए। ऋषभ पंत ने 32 गेंदों में नाबाद 53 रन की पारी खेली तो हार्दिक पंड्या ने 23 गेंदों में 40 रन बनाए। इसके अलावा संजू सैमसन 1, शिवम दुबे 14 और रोहित शर्मा 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

पंत ने दिखाया पुराना रूप

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय पारी की शुरुआत संजू सैमसन और कप्तान रोहित शर्मा ने की। टीम इंडिया को 11 के स्कोर पर ही पहला झटका लग गया, जब संजू सैमसन 6 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद रोहित शर्मा 19 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत को सूर्यकुमार यादव का साथ मिला और उन्होंने अर्धशतक पूरा किया।

सूर्या भी नहीं खेल पाए बड़ी पारी

पंत ने 4 चौके और 4 ही छक्कों की मदद से 32 गेंदों में 53 रन बनाए। इसके बाद शिवम दुबे आए लेकिन आईपीएल वाली चमक नहीं दिखा पाए और 16 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सूर्या भी 18 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 31 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हार्दिक पंड्या ने 23 गेंदों में 40 रन बनाए और उन्होंने एक ही ओवर में लगातार 3 छक्के भी लगाए, जिसकी बदौलत भारतीय टीम 180 के पार पहुंचने में सफल रही।

ये भी पढ़ें: एक दम फ्री में देखना चाहते हैं T20 World Cup तो 2 जून से पहले कर लें ये काम, नहीं तो Hotstar लेगा चार्ज

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग