6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

T20 World Cup 2026: भारत को जीतना है अगला टी20 वर्ल्ड कप तो इन 6 खिलाड़ियों को रखना होगा टीम में

T20 World Cup 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका में होने जा रहा है और ऐसे में टीम इंडिया पर खिताब को डिफेंड करने का दबाव भी रहेगा।

2 min read
Google source verification
T20 World Cup 2026

2026 T20 Cricket World Cup Host: भारत और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड मिलकर दो साल के बाद क्रिकेट से सबसे छोटे फॉर्मेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट आयोजित करेंगी। 2024 टी20 वर्ल्ड कप में जहां श्रीलंका ने निराश किया तो भारत ने खिताब जीतकर 2007 से चले आ रहे सूखे को खत्म किया। ऐसे में मेजबान के रूप में टीम इंडिया पर खिताब डिफेंड करने का दबाव भी रहेगा। रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जड़ेजा के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भारतीय टीम के उन खिलाड़ियों पर जिम्मेदारी आ गई है, जिन्होंने पिछले कुछ समय से इस फॉर्मेट में अलग ही तेवर दिखाया है। टीम इंडिया को अगर खिताब जीतना है तो कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका उस समय तक फिट रहना जरूरी है।

रिंकू और गिल को नहीं मिला मौका

T20 World Cup 2024 में यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों को खेलने का मौका नहीं मिला। हालांकि इनमें से कोई मुख्य टीम का हिस्सा था तो कोई रिजर्व के तौर पर यूएसए और वेस्टइंडीज गया था। अगले वर्ल्ड कप में उन तीनों खिलाड़ियों की भूमिका बढ़ जाएगी। अगर ये खिलाड़ी फिट रहे और फॉर्म बरकरार रखने में सफल रहे तो अगले वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को बड़ा फायदा मिलने वाला है। रिंकू सिंह और जायसवाल ताबड़तोड़ और बेखौफ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं तो शुभमन गिल पारी को संवारने का काम कर सकते हैं। शुभमन गिल को तो टीम का उपकप्तान भी बनाया गया है। इसका मतलब ये है कि उन्हें भविष्य के लिए टीम इंडिया के कप्तान के तौर पर देखा जा रहा है।

दूसरी ओर अमेरिका और वेस्टइंडीज में आयोजित टी20 वर्ल्ड कप में गदर मचाने वाले हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह अगले वर्ल्ड कप में और अनुभवी हो जाएंगे और इसका टीम को बड़ा फायदा मिलने वाला है। अगले वर्ल्ड कप में हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल अहम भूमिका निभा सकते हैं। रविंद्र जड़ेजा की अनुपस्थिति में अक्षर पर स्पिन ऑलराउंडर होने का भार बढ़ जाएगा लेकिन यह खिलाड़ी दबाव में अच्छा प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि अगले वर्ल्ड कप तक अगर जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, यशस्वी जायसवाल और अक्षर पटेल फिट रहे तो खिताब डिफेंड करने में ज्यादा मुश्किल नहीं होगी।

ये भी पढ़ें: Rahul Dravid Biopic: अच्छा पैसा मिलेगा तो राहुल द्रविड़ इस फिल्म में करेंगे एक्टिंग!