
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टी20 वर्ल्डकप 2024 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान मई के पहले सप्ताह तक किया जा सकता है। इस दौरान चयनकर्ता टीम में खेल रहे रेगुलर खिलाड़ियों के साथ युवा सितारों पर भी नजर रखेंगे। हालांकि कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका वर्ल्डकप 2024 में खेलना पक्का माना जा रहा है। रविवार को जीत की पटरी पर लौटी मुंबई इंडियंस में ऐसे 4 खिलाड़ी हैं, जो वर्ल्डकप 2024 की टीम में जगह बना सकते हैं।
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या अगर चोटिल नहीं होते हैं तो उनका वर्ल्डकप खेलना तय माना जा रहा है। इसके अलावा मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और वर्तमान में टीम इंडिया की कमान संभाल रहे रोहित शर्मा तो इस टूर्नामेंट में टीम की अगुवाई ही करेंगे। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव की भी भारतीय टीम में जगह पक्की मानी जा रही है।
हालांकि तिलक वर्मा के नाम पर भी विचार किया जा सकता है लेकिन अभी तक इस सीजन वह कुछ खास नहीं कर पाए हैं ऐसे में उनकी दावेदारी थोड़ी कमजोर हो गई है.
T20 World Cup 2024 के लिए MI के 4 खिलाड़ी तय!
रोहित शर्मा (कप्तान)
हार्दिक पंड्या
जसप्रीत बुमराह
सूर्यकुमार यादव
Published on:
09 Apr 2024 08:26 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
