India vs Bangladesh: भारतीय टीम फिलहाल इंग्लैंड के दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली रही है। इस दौरे के बाद टीम इंडिया को सीमित ओवरों की सीरीज के लिए बांग्लादेश के दौरे पर जाना है। जहां दोनों के बीच अगस्त में आईसीसी फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम के तहत तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज 17 अगस्त को शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में शुरू होनी थी। हालांकि, भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और पिछले साल अगस्त में शेख हसीना सरकार के हटने के बाद से भारत बनाम बांग्लादेश सीरीज पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं, क्योंकि बीसीसीआई को अभी तक भारत सरकार से इस दौरे के लिए अनुमति नहीं मिल सकी है।