भारतीय टीम ने 49 ओवर में सभी विकेट गंवाकर स्कोर बोर्ड पर 290 रन लगाए। खास बात ये रही कि भारत की ओर से एक भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका और चार बल्लेबाज ऐसे रहे, जो अर्धशतक से चूक गए। भारत की ओर से विहान मल्होत्रा ने 49 रन, राहुल कुमार ने 47 रन, वैभव सूर्यवंशी 45 रन और कनिष्क चौहान ने भी 45 रन की पारी खेली।