रणजी ट्रॉफी में नौ नई टीमों को शामिल किया है
दलीप ट्रॉफी की शुरुआत 17 अगस्त से होगी जो आठ सितंबर को खत्म होगा। वहीं विजय हजारे ट्रॉफी इस बार 17 सितंबर से खेली जाएगी जो 20 अक्टूबर तक चलेगी। वहीं देवधर ट्रॉफी 23 से 27 अक्टूबर के बीच खेली जाएगी। बीसीसीआई ने इस बार रणजी ट्रॉफी में नौ नई टीमों को शामिल किया है जिससे टीमों की संख्या 37 हो गई है। इन सभी टीमों को तीन इलीट ग्रुप-ए,बी,सी में बांटा जाएगा। ग्रुप-सी में 10 टीमें होंगी। इन नौ नई टीमों में अरुणाचल प्रदेश, बिहार, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पुडुचेरी, सिक्किम और उत्तराखंड हैं।