31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Top 5 Golden Ducks In ODI : जानिए सबसे ज़्यादा बार ‘पहली गेंद’ पर आउट होने वाले इन 5 खिलाड़ियों के बारे में

Top 5 Golden Ducks In ODI cricket : कोई भी बल्लेबाज़ कभी भी पहली गेंद पर पवेलियन लौटना नहीं चाहता, यानी खुद को गोल्डन डक नही बनाना चाहता। दुनिया में कई ऐसे बल्लेबाज़ हैं जो पहली गेंद पर ही पवेलियन लौट गए। आज आपको बताते हैं क्रिकेट जगत के 5 ऐसे क्रिकेटर्स के बारे में जो सबसे ज़्यादा बार गोल्डन डक बने हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Payal Tomar

•

Updated: 7 Sep 2021, 6:24 PM IST

,सनथ जयसूर्या,मोईन खान,वसीम अकरम,शहिद अफरीदी,लसित मलिंगा

Top 5 Golden Ducks In ODI : जानिए सबसे ज़्यादा बार 'जीरो' पर आउट होने वाले 5 खिलाड़ियों के बारे में,सनथ जयसूर्या,मोईन खान,वसीम अकरम,शहिद अफरीदी,लसित मलिंगा

Top 5 Golden Ducks In ODI cricket : क्रिकेट की दुनिया में कई रिकॉर्डस् बनते और टूटते हैं मगर कुछ रिकॉर्डस् ऐसे भी होते हैं जिन्हें खिलाड़ी खुद चाहेगा कि कोई और तोड़ दे। बल्लेबाज़ आउट होना कभी नही चाहते और गोल्डन डक होना तो उन्हे बिलकुल पसंद नही है। ऐसे में अगर बल्लेबाज़ों के नाम सबसे ज़्यादा बार गोल्डन डक होने का रिकॉर्डस् आ जाए तो वो चाहेंगे कि उनके नाम से यह रिकॉर्ड हट जाए। तो देखते हैं 5 ऐसे क्रिकेटर जो सबसे ज्यादा बार पहली गेंद पर आउट हुए हैं।

लसित मलिंगा

लसिथ मलिंगा ने अपनी गेंदो से बल्लेबाज़ों के छक्के छुड़ाए हैं मगर बल्लेबाज़ी में उन्होने एक ऐसा रिकॉर्ड कायम किया है जिसे वो कभी याद नही रखना चाहेंगे। मलिंगा क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा बार ज़ीरो पर अउट होने वाले बल्लेबाज़ हैं । वो अपने क्रिकेटिंग करियर में 226 मैचों में 14 बार गोल्डन डक हुए हैं ।

शहीद आफरीदी

क्रिकेट में जब भी शहीद आफरीदी का नाम आता है तो हमें उनकी लाजवाब बल्लेबाज़ी याद आती है। शहीद आफरीदी जो पहली ही गेंद पर सिक्स मारने की सोचते हैं वो कई बार पहली ही गेंद पर अपना विकेट गवां बैठे हैं। पाकिस्तान की ओर से खेलने वाले शहीद आफरीदी 398 मैच में 12 बार गोल्डन डक होकर पवेलियन लौटे हैं।

वसीम अकरम

पाकिस्तान के ही गेंदबाज़ वसीम अकरम जीरों पर आउट होने के मामले में तीसरे नंबर में आते हैं। गेंदबाज़ी से कमाल करने वाले वसीम ने 356 मैचों में 34 बार ज़ीरो पर विकेट गवाया है। वहीँ बात कि जाए पहली गेंद पर आउट होने की तो अकरम 10 बार गोल्डन डक हुए हैं। वन-डे मैचों में भी वो 28 बार शून्य पर आउट हुए हैं।

मोईन खान

मोईन खान पाकिस्तान के बल्लेबाज़ हैं। वो पहली गेंद पर आउट होने के मामले में अपने ही देश के खिलाड़ी वसीम अकरम से बराबरी पर हैं। मोईन मिडिल आर्डर में बल्लेबाज़ी करते थे और उन्होंने अपने करियर में कुल 219 अंतराष्ट्रीय मैच खेले हैं। मोईन 10 बार गोल्डन डक हुए हैं।

सनथ जयासूर्या

महान बल्लेबाज़ सनथ जयासूर्या एक दिवसीय मैचों में सबसे ज़्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाजो में से एक हैं। 445 मैचों में जयासूर्या 9 बार गोल्डन डक हुए हैं ।