1 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांग्‍लादेश T20I टीम का ऐलान, लिटन दास समेत पांच स्‍टार खिलाड़ी बाहर, तौहीद हृदय बने कप्तान

Bangladesh Team announce: बांग्‍लादेश ने जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ आगामी टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए 15 सदस्‍यीय टीम घोषित कर दी है। तौहीद हृदय को टीम का कप्‍तान बनाया गया है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jul 01, 2026

Bangladesh Team tnnounce for Zimbabwe T20Is

बांग्लादेश टीम। (फोटो- Cricbuzz)

Bangladesh Team announce for Zimbabwe T20Is: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। रेगुलर कप्तान लिटन दास, ऑल-राउंडर मेहदी हसन मिराज, तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद और हसन महमूद को इस सीरीज से बाहर रखा गया है। इसके पीछे की वजह लंका प्रीमियर लीग कमिटमेंट्स हैं। वहीं, टीम की कमान तौहीद हृदय को सौंपी गई है। यह हृदय दूसरी बार होगा जब वह T20I में बांग्लादेश की कप्तानी करेंगे।

मोसादेक ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ प्रदर्शन की वजह से मिला मौका

मोसादेक हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के बाद टी20 इंटरनेशनल सेटअप में वापसी करने में सफल रहे हैं। जहां उन्होंने तीन मैचों में 157 रन बनाकर चयनकर्ताओं का ध्‍यान अपनी ओर खींचा। यासिर अली भी लगभग तीन साल बाद टी20 टीम में लौटे हैं। उन्होंने आखिरी बार अक्टूबर 2023 में एशियन गेम्स के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ इस फॉर्मेट में खेला था। मोहम्मद सैफुद्दीन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होम सीरीज में नहीं खेल पाने के बाद वापस आ गए हैं, जबकि शमीम हुसैन को बल्ले से खराब फॉर्म के कारण आराम दिया गया है।

सैफुद्दीन की भूमिका अहम

बांग्‍लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के चीफ सेलेक्टर हबीबुल बशर ने बुधवार को बताया कि हमने मोसद्दक को इसलिए चुना, क्योंकि वह बल्ले से अच्छी फॉर्म में हैं और ऑफ-स्पिनर के तौर पर भी काम आ सकता है। उन्होंने कहा कि जहां तक ​​यासिर अली की बात है, हमें लगता है कि हमें नीचे किसी ऐसे खिलाड़ी की जरूरत है, जो अपनी मर्जी से बॉलिंग कर सके। उन्‍होंने अगो कहा कि सेलेक्टर एक पेस-बॉलिंग ऑल-राउंडर की तलाश में हैं, जिसकी वजह से सैफुद्दीन को वापस बुलाया गया है।

बशर ने कहा कि हम दो पेसर और एक पेस-बॉलिंग ऑलराउंडर के साथ जाना चाहते हैं। हमने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह कॉम्बिनेशन ट्राई किया था और हम इसे फिर से ट्राई करेंगे। इसलिए सैफुद्दीन की भूमिका अहम है। उन्‍होंने बताया कि शमीम को लंबे समय से खराब फॉर्म के कारण आराम दिया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि लिटन की गैरमौजूदगी में टॉप ऑर्डर में जगह खाली होने के बाद नजमुल हुसैन शांतो का नाम सामने आया था। लेकिन, इस बार उन्‍हें नहीं चुना गया।

सीरीज का शेड्यूल

15 जुलाई - पहला T20I (क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो)

17 जुलाई - दूसरा T20I (क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो)

19 जुलाई - तीसरा T20I (क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो)

जिम्बाब्वे टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम

तौहीद ह्रदय (कप्तान), परवेज हुसैन इमोन (विकेट-कीपर), तंजीद हसन, सैफ हसन, मोसादेक हुसैन, यासिर अली, नूरुल हसन (विकेट-कीपर), महेदी हसन, नसुम अहमद, रिशाद हुसैन, शोरीफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा, मोहम्मद सैफ़ुद्दीन, और अब्दुल गफ्फार सकलैन।