
Jay Shah
टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में 4 विकेट से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया को मिली इस जीत के बाद देश में खुशी की लहर आ गई है। इस जीत से पहले टीम इंडिया ने 4 बार अंडर-19 चैंपियन का खिताब जीता था अब टीम इंडिया 5वीं बार विश्व चैंपियन बन गई है। टीम इंडिया को मिली इस धमाकेदार जीत के बाद BCCI के सचिव जय शाह (Jay Shah) ने बड़ा ऐलान किया है। अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को इनाम के तौर पर 40 लाख रुपये मिलेंगे। वहीं बीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।
यश ढुल की कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सफर शानदार रहा और उसने पूरे टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला नहीं हारा। जय शाह ने ट्वीट कर लिखा, 'अंडर 19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करके खिताब जीतने वाले टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को बीसीसीआई 40-40 लाख रुपए और सहयोगी स्टाफ को 25-25 लाख रुपए देगी। आपने भारत को गौरवान्वित किया।'
सौरव गांगुली ने ट्वीट कर लिखा, 'अंडर 19 टीम और सहयोगी स्टाफ और चयनकर्ताओं को इतने शानदार तरीके से विश्व कप जीतने के लिए बधाई.. हमारे द्वारा 40 लाख के नकद पुरस्कार की घोषणा प्रशंसा का एक छोटा सा प्रतीक है, लेकिन उनके प्रयास मूल्य से परे हैं.. शानदार।'
यह भी पढ़ें: 'अमिताभ बच्चन से लेकर सहवाग तक' भारत के अंडर 19 वर्ल्ड जीतने पर किसने क्या बोला?
बता दें कि राज बावा मैच के हीरो रहे जिन्होंने फाइनल मुकाबले में पहले पांच विकेट झटके फिर उसके बाद बल्ले से भी 35 रनों का योगदान दिया। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 44.5 ओवर में 189 रन बनाए थे। भारत ने 47.5 ओवर में 6 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। फाइनल मुकाबले में उपकप्तान शेख रशीद ने 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं निशांत सिंधू भी 50 रन बनाकर नाबाद रहे।
यह भी पढ़ें: दिनेश बाना ने 6 लगाकर जिताया, पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा भारत
Published on:
06 Feb 2022 11:45 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
