10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वैभव सूर्यवंशी जैसा तूफानी उनका दोस्त! सिर्फ 83 गेंदों में 35 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के उड़ाकर ठोक डाला दोहरा शतक

Vaibhav Sooryavanshi Friend Ayan Raj Double Century: आईपीएल स्टार वैभव सूर्यवंशी के बचपन के दोस्त अयान राज ने मुजफ्फरपुर के मैदान पर कोहराम मचा दिया है। जिला अंडर-16 क्रिकेट लीग में खेलते हुए इस 14 साल के लाल ने सिर्फ 83 गेंदों में 35 चौके और 9 छक्के जड़कर डबल सेंचुरी ठोक दी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Jun 10, 2026

aibhav Suryavanshi Friend Ayan Raj, Ayan Raj Double Century Muzaffarpur, Bihar Under 16 Cricket League,

वैभव सूर्यवंशी और दोस्त अयान राज (Photo - IANS)

Vaibhav Sooryavanshi Friend Ayan Raj Double Century: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में न सिर्फ अपने बल्ले से गदर मचाया, बल्कि उन्होंने टीम इंडिया का टिकट भी पक्का कर लिया। वैभव को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है। इस समय वह इंडिया-ए की टीम के लिए ट्राई नेशन सीरीज खेल रहे हैं। हालांकि, अपने डेब्यू मैच में वह सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन फैंस को उनसे एक बड़ी पारी की पूरी उम्मीद है।

इसी बीच, वैभव सूर्यवंशी के बचपन के दोस्त ने भी बल्ले से ऐसी तबाही मचाई है कि हर तरफ उनकी चर्चा होने लगी है। बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले 14 साल के अयान राज ने जिला अंडर-16 क्रिकेट लीग के ओपनिंग मैच में गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाकर रख दीं। लोग कह रहे हैं कि बिहार क्रिकेट को वैभव के बाद एक और चमकता हुआ सितारा मिल गया है।

83 गेंदों में खेली 210 रनों की तूफानी पारी

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित इस अंडर-16 क्रिकेट लीग में अयान राज संस्कृति क्लब की तरफ से खेलने उतरे थे। उन्होंने मैदान पर आते ही ऐसा गदर मचाया कि विरोधी टीम के गेंदबाज दंग रह गए। अयान ने सिर्फ 83 गेंदों का सामना किया और 35 चौके व 9 शानदार छक्के ठोकते हुए 210 रनों की विस्फोटक पारी खेल डाली।

उनकी इस तूफानी डबल सेंचुरी की बदौलत संस्कृति क्लब ने निर्धारित 30 ओवरों में 4 विकेट खोकर 464 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इस बड़े रिकॉर्ड को बनाने में सबसे बड़ा हाथ अयान राज का ही रहा।

पहले भी जड़ चुके हैं तिहरा शतक

अयान राज पहली बार लाइमलाइट में नहीं आए हैं, बल्कि इससे पहले भी वह जिला क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ चुके हैं। पिछले सालों में अयान ने एक ही मैच में नाबाद 327 रनों की ऐतिहासिक तिहरी शतकीय पारी खेली थी, जिसने सबको हैरान कर दिया था। लगातार आ रहे इस शानदार प्रदर्शन को देखकर क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर अयान इसी तरह खेलते रहे, तो बहुत जल्द वह अपने दोस्त वैभव सूर्यवंशी की तरह बिहार और पूरे देश का नाम रोशन करेंगे।