18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vaibhav Sooryavanshi भले ही चूक रहे बड़ी पारी खेलने से, लेकिन स्‍ट्राइक रेट के मामले में कोई नहीं आसपास

Vaibhav Sooryavanshi Strike Rate: वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका में ट्राई नेशन ए सीरीज में भले ही छक्‍के और बड़ी पारियों के लिए तरस रहे हैं, लेकिन सबसे ज्‍यादा स्‍ट्राइक रेट वाले बल्‍लेबाजों की लिस्‍ट में वह टॉप पर हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jun 18, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Strike Rate in Tri Nation A Series

वैभव सूर्यवंशी। (फोटो सोर्स: IANS)

Vaibhav Sooryavanshi Strike Rate in Tri Nation A Series: श्रीलंका की मेजबानी में खेली जा रही ट्राई नेशन ए वनडे सीरीज में भारत ने फाइनल के लिए क्‍वालीफाई कर लिया है। अब एक बार फिर सबकी नजर वैभव सूर्यवंशी पर होंगी। उन्‍होंने इस सीरीज में अभी तक सभी चारों मैच खेले हैं और अपनी हर पारी का आगाज भी शानदार किया है, लेकिन वह एक भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। भले ही उन्‍होंने अब तक 117 रन बनाए और वह सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले टॉप पांच बल्‍लेबाजों में भी शामिल नहीं हैं, लेकिन एक चीज में वह अभी भी सबसे आगे हैं और वह उनका स्‍ट्राइक रेट है, जिसके लिए उन्‍हें जाना जाता है।

वैभव सूर्यवंशी का स्‍ट्राइक रेट सबसे ज्‍यादा

भले ही वैभव इस टूर्नामेंट में छक्‍के और बड़ी पारी खेलने के लिए तरस रहे हैं, लेकिन स्‍ट्राइक रेट के मामले में कोई भी उनके आसपास नहीं है। वह 153.95 के स्ट्राइक रेट के साथ लिस्‍ट में शीर्ष पर हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर श्रीलंका के
निरोशन डिकवेला हैं, जिन्‍होंने 137.11 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। इसके बाद तीसरे नंबर पर 125.00 के स्ट्राइक रेट के साथ सूर्यांश शेडगे हैं।

सर्वाधिक स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज (न्यूनतम 85 रन)

रैंकखिलाड़ीमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेट
1वैभव सूर्यवंशी4411729.25153.95
2निरोशन डिकवेला3313344.33137.11
3सूर्यांश शेडगे4414548.33125.00
4विपराज निगम438929.67123.61
5प्रियंश आर्य339832.67118.07
6अविष्का फर्नांडो3317587.50115.13
7हसन इसाखिल339431.33109.30
8प्रभसिमरन सिंह339732.33104.30
9बहिर शाह3315276.00101.33
10इमरान मीर3312864.0099.22

सबसे ज्‍यादा रन के मामले में वैभव 9वें स्‍थान पर

बता दें कि इस टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्‍यादा 234 रन ऋतुराज गायकवाड़ के नाम दर्ज हैं। इसके बाद दूसरे नंबर भारत ए कप्‍तान तिलक वर्मा हैं, जो 208 रन बना चुके हैं। लेकिन, आईपीएल 2026 में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले भारतीय युवा सलामी बल्‍लेबाज वैभव सूर्यवंशी 117 रन के साथ इस मामले में 9वें स्‍थान पर हैं। वहीं, आईपीएल का ये सिक्‍सर किंग सिर्फ तीन छक्‍के ही लगा सका है। इस टूर्नामेंट में सबसे ज्‍यादा छक्‍के सूर्यांश शेडगे (6) के नाम दर्ज हैं।

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

रैंकखिलाड़ीमैचपारीरनचौकेछक्के
1ऋतुराज गायकवाड़44234163
2तिलक वर्मा44208151
3सदीरा समरविक्रमा33199170
4अविष्का फर्नांडो33175263
5बहिर शाह33152151
6सूर्यांश शेडगे4414566
7निरोशन डिकवेला33133211
8इमरान मीर33128122
9वैभव सूर्यवंशी44117193
10प्रियंश आर्य3398133

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग