1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी का पकड़ा गया कैच, लेकिन थर्ड अंपायर ने बदला फैसला, अफगान खिलाड़ी हुए हैरान

IND A vs AFG A: अफगानिस्तान ए के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी मैच की 9वीं गेंद पर ही लगभग आउट हो गए थे लेकिन थर्ड अंपायर ने फैसले को पलटते हुए उन्हें जीवनदान दिया।
2 min read
Google source verification
Sikandar Raza on Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

Vaibhav Suryavanshi vs Afghanistan A: ट्राई नेशन ए सीरीज के अपने चौथे मुकाबले में भारत ए का सामना अफगानिस्तान ए से हो रहा है, जहां वैभव सूर्यवंशी का दूसरे ओवर में कैच पकड़ा गया लेकिन थर्ड अंपायर ने फैसले को पलट दिया। इस डिसीजन ने अफगानिस्तान ए के खिलाड़ियों को हैरान कर दिया। मैच के दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर सूर्यवंशी ने प्वाइंट की दिशा में शॉट खेलने की कोशिश की, जो सीधे प्वाइंट के फील्डर के हाथों में समा गई।

थर्ड अंपायर ने बदला नतीजा

अफगानिस्तानी खिलाड़ियों को लगा कि वैभव सूर्यवंशी आउट हो गए है और उन्होंने जश्न मनाना शुरू कर दिया लेकिन फाइनल चेक के लिए मामला तीसरे अंपायर के पास पहुंचा, जिन्होंने शुरुआती रिप्ले देखने को बाद कहा कि फैसला देने के लिए उनके पास पर्याप्त सबूत नहीं हैं। इसके बाद दूसरे एंगल से रिप्ले दिखाया गया, जिसमें उन्होंने सूर्यवंशी को नॉट आउट करार दिया।

थर्ड अंपायर ने कहा, "गेंद का कुछ हिस्सा जमीन को छू रहा है, मैंने अपना फ़ैसला ले लिया है।" जिसके बाद वैभव के क्रीज़ पर बने रहने के लिए हरी बत्ती जल गई। इस फैसले के बाद अफगानिस्तान ए के खिलाड़ी हैरान रह गए। हालांकि वीडियो में साफ देखा गया कि जब फील्डर ने गेंद पकड़ी थी, और डाइव लगाते समय कैच पकड़ी थी, तब गेंद उसके बाएं हाथ से फिसल रही थी। एक एंगल में ये भी लगा कि गेंद फिसलने के बावजूद उनके हथेली के ऊपर थी। हालांकि वैभव को 'बेनिफिट ऑफ डाउट' की वजह से नॉट आउट करार दिया गया।

आईसीसी के नियम के अनुसार अगर गेंद कैच के दौरान पूरी तरह फील्डर के पकड़ में हो, तो ही बल्लेबाज को आउट करार दिया जाता है। लेकिन सूर्यवंशी के मामले में गेंद हाथ में जरूर थी लेकिन वो फिसलती हुई नजर आई। हालांकि इस जीवनदान के बावजूद वह ज्यादा बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 38 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 2 छक्के लगाए।

नहीं चला है सूर्यवंशी का बल्ला

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सूर्यवंशी इस सीरीज में कुछ खास नहीं कर पाए हैं। उन्होंने पिछले 3 मैचों में कुल 79 रन बनाए हैं। श्रीलंका के खिलाफ 2 मुकाबलों में उनके बल्ले से 35 रन निकले हैं। इस दौरान एक सुपर ओवर में भी वह बल्लेबाजी कर चुके हैं, जहां इंडिया ए 27 रन के लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई थी।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग