31 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Duleep Trophy 2026 में रिकॉर्डतोड़ पारी खेलने के बावजूद Vaibhav Suryavanshi हुए निराश, फिर कर बैठे पुरानी गलती

Vaibhav Suryavanshi Missed Hundred: वैभव सूर्यवंशी सेंट्रल जोन के खिलाफ 92 रन बनाकर आउट हुए और एक बार फिर शतक से चूक गए। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 7 छक्के लगाए।
2 min read
Google source verification
Vaibhav Suryavanshi missed hundred

शतक से फिर चुके वैभव सूर्यवंशी (फोटो-BCCI)

Central Zone vs East Zone Duleep Trophy 2026 Semifinal 1: दलीप ट्रॉफी 2026 के पहले सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने 92 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 7 चौके और 7 छक्के लगाए। इस दौरान उन्होंने 42 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और दलीप ट्रॉफी के इतिहास में सबसे कम उम्र के अर्धशतक लगाने वाले क्रिकेटर बन गए। हालांकि इसके बावजूद वह आउट होने के बाद निराश होकर पवेलियन लौटे। इस साल 7वीं बार वह शतक से चूक गए। इससे पहले आईपीएल 2026 में वह 3 बार शतक से चूक गए थे। जिम्बाब्वे के खिलाफ भी वह 81 रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके अलावा अंडर 19 और इंडिया A टीम के लिए खेलते हुए वह 1-1 बार शतक पूरे करने से पहले आउट हो चुके हैं।

सूर्यवंशी ने दोहराई पुरानी गलती

सेंट्रल जोन के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर वही गलती दोहराते नजर आए। 92 के स्कोर पर उन्होंने छक्के लगाने की कोशिश की और बाउंड्री लाइन पर लपके गए। सूर्यवंशी को इस गलती को सुधारने के लिए लगातार सलाम मिलते रहे हैं। दलीप ट्रॉफी में ओवर लिमिट न होने के बावजूद सूर्यवंशी धैर्य नहीं रख पाए। उन्होंने 81 गेंदों का सामना किया।

इस साल सबसे पहले अंडर 19 टीम इंडिया के लिए खेलते हुए स्कॉटलैंड के खिलाफ अंडर 19 वर्ल्डकप के वॉर्मअप मैच में 50 गेंदों में 96 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद आपीएल में उन्होंने 3 बार ये गलती की। लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ 38 गेंदों में 93 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 गेंदों में 97 और क्वीफायर्स 2 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 47 गेंदों में 96 रन बनाकर आउट हुए।

इंटरनेशनल पिच पर दोहरा चुके हैं ये गलती

आईपीएल के बाद कई दिग्गजों ने उन्हें धैर्य रखने की सलाह दी। इसके बाद उन्हें पहली बार इंडिया A की टीम में शामिल किया गया, जब वह श्रीलंका में ट्राई नेशन ए सीरीज खेलने पहुंचे। इस सीरीज में भी वह श्रीलंक ए के खिलाफ एक मैच में 94 रन बनाकर आउट हो गए। इस मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 11 गेंदों में फिफ्टी जड़ लिस्ट ए इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा था लेकिन 29वीं गेंद पर आउट हो गए। इस सीरीज के बाद इंग्लैंड में उन्होंने इंटरनेशनल डेब्यू किया और जिम्बाब्वे में अपनी सबसे बड़ी इंटरनेशनल पारी खेली। इस पारी में भी वह शतक से चूक गए और जिम्बाब्वे के खिलाफ 81 रन बनाकर आउट हो गए।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग