1 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ENG vs IND: वैभव सूर्यवंशी ने मैच से पहले नेट्स में की बल्लेबाजी, हर्षित राणा-अर्शदीप सिंह के खिलाफ लगाए आक्रामक शॉट्स

ENG vs IND 1st T20: भारतीय टीम आज तक इंग्लैंड के खिलाफ कभी टी20 सीरीज नहीं हारी हैं। दोनों टीमों के बीच साल 2013 से एक से ज्यादा टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है।
2 min read
Google source verification
Vaibhav Suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी (फोटो- BCCI)

Vaibhav Suryavanshi Net Practice Video: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज रात 10 बजे से खेला जाएगा। आयरलैंड के खिलाफ हार के बाद श्रेयस अय्यर एंड कंपनी पर शानदार प्रदर्शन करने का दबाव होगा। इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम अब तक कभी भी टी20 सीरीज नहीं हारी है। ऐसे में उस प्रदर्शन को बरकरार रखने की जिम्मेदारी नए कप्तान पर होगी।

मैच से पहले सूर्यवंशी की नेट में बल्लेबाजी

इस सीरीज में एक बार फिर सबकी नजरें वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हैं, लेकिन उनके डेब्यू को लेकर टीम मैनेजमेंट की तरफ से अब तक कुछ भी नहीं कहा गया है। हालांकि, संकेत यही मिल रहे हैं कि पहले टी20 मुकाबले में उन्हें मौका मिलता नहीं दिख रहा है। मैच से ठीक पहले सूर्यवंशी ने नेट्स में बल्लेबाजी की और हर्षित राणा व अर्शदीप सिंह जैसे गेंदबाजों के खिलाफ कई आक्रामक शॉट लगाए। इसके बाद उन्होंने वरुण चक्रवर्ती का भी सामना किया। शुरुआत में नेट्स पर वह थोड़े संघर्ष करते नजर आए, लेकिन बाद में जब वह सेट हो गए तो उन्होंने कई शानदार शॉट खेले।

भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी नेट प्रैक्टिस के बाद ईशान किशन के साथ बैठकर हंसी-मजाक करते नजर आ रहे हैं।

भारत में इंग्लैंड vs भारत T20 कहां लाइव देखें

इंग्लैंड बनाम भारत टी20 सीरीज़ की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLiv पर देखी जा सकेगी। इसके अलावा ये मैच जियो हॉटस्टार पर भी देखा जा सकेगा। ENG vs IND T20 क्रिकेट मैचों का लाइव प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स Ten 1, सोनी स्पोर्ट्स Ten 1 HD, सोनी स्पोर्ट्स Ten 3, सोनी स्पोर्ट्स Ten 3 HD, सोनी स्पोर्ट्स Ten 4 और सोनी स्पोर्ट्स Ten 4 HD टीवी चैनलों पर उपलब्ध होगा।

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 मैचों का शेड्यूल

तारीखमुकाबलास्थानभारतीय समयानुसार
1 जुलाई (बुधवार)इंग्लैंड vs भारत, पहला टी20चेस्टर-ले-स्ट्रीटरात 10:00 बजे
4 जुलाई (शनिवार)इंग्लैंड vs भारत, दूसरा टी20मैनचेस्टरशाम 7:00 बजे
7 जुलाई (मंगलवार)इंग्लैंड vs भारत, तीसरा टी20नॉटिंघमरात 10:00 बजे
9 जुलाई (गुरुवार)इंग्लैंड vs भारत, चौथा टी20ब्रिस्टलरात 10:00 बजे
11 जुलाई (शनिवार)इंग्लैंड vs भारत, पांचवां टी20साउथम्प्टनशाम 7:00 बजे

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, सूर्यांश शेडगे, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती।

टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम

हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन (विकेटकीपर), जोस बटलर (विकेटकीपर), जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), फिल साल्ट (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, जेम्स कोल्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, साकिब महमूद, आदिल राशिद, जोश टोंग और ल्यूक वुड।