23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vijay Hazare Trophy: VHT में इस बॉलर से कांप रहे बल्लेबाज! सबसे ज्यादा विकेट झटककर चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ठोका दावा

Varun Chakaravarthy: वरुण चक्रवर्ती ने विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में तमिलनाडु की ओर से खेलते हुए अब तक 5 मैच में 4.36 की इकॉनमी से कुल 18 विकेट चटकाए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 10 Jan 2025, 5:55 PM IST

Varun Chakravarthy

Varun Chakravarthy

इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज के अलावा चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन के लिए अब गिनती के दिन शेष रह गए हैं। इसको लेकर अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली सीनियर पुरुष चयन समिति जल्द ही बैठक करेगी। भारतीय चयनकर्ता जब खिलाड़ियों का चयन कर रहे होंगे तो उनकी नजर विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पर भी टिकी होंगी, जिन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में अपनी गेंद से विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को अंगुलियों पर नचाया है और अब तक सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

VHT में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज

वरुण चक्रवर्ती ने विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में तमिलनाडु की ओर से खेलते हुए अब तक 5 मैच में 4.36 की इकॉनमी से कुल 18 विकेट चटकाए हैं। इस टूर्नामेंट के लीग मुकाबलों में 2 बार वह 5 विकेट चटका चुके हैं। उनकी एक इनिंग में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 5/9 है। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी उन्होंने 7 मैच में 7.76 की इकॉनमी से कुल 9 विकेट चटकाए हैं। भारत के लिए 13 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले चुके वरुण ने हालाकि अब तक वनडे क्रिकेट में पदार्पण नहीं किया है। बावजूद, घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। हार्निया सर्जरी के बाद अब तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी नहीं कर पाने वाले कुलदीप यादव की जगह इंग्लैंड खिलाफ वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने का उनके पास शानदार मौका है।

यह भी पढ़ें: रविचंद्रन अश्विन ने इस खिलाड़ी की जमकर की तारीफ, कहा- ठान ले तो आउट करना बहुत मश्किल

स्पिनर्स की मददगार है यूएई की पिच

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत को अपने सभी मुकाबले संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेलने हैं। यहां की पिच स्पिनर्स के माकूल मानी जाती है। भारत के पास लेफ्ट ऑर्म स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव हैं, लेकिन फिटनेस के चलते चयनकर्ता कोई जोखिम उठाना नहीं चाहेंगे। ऐसे में स्पिन विभाग में रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल के साथ वरुण चक्रवर्ती भारत के लिए अच्छा विकल्प हो सकते हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड से खेलेगा भारत

यूएई में चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम अपनी सरजमीं पर इंग्लैंड से 22 जनवरी से पांच टी-20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम यूएई रवाना होगी, जहां वह अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगी। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का ऐलान 12 जनवरी तक किया जाना है। ऐसे में माना जा रहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का ऐलान साथ-साथ किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- David Warner Brokes Bat: होबार्ट में डेविड वॉर्नर का आया तूफान, मार मार के तोड़ दिया बल्ला