38 वर्षीय स्पिनर ने कहा कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में 5वें और सिडनी में खेले गए आखिरी टेस्ट मैच की पहली पारी में रक्षात्मक होकर खेलते हुए 40 रन बनाए, जिसकी कोई चर्चा नहीं हुई। यह सही नहीं है। वहीं, दूसरी पारी में उन्होंने 33 गेंद में 61 रन की आकर्षक पारी खेली, जिसके लिए उन्हें चहुंओर प्रशंसा मिली। हर कोई उनकी पहली पारी को भूल गया और दूसरी पारी के लिए उन्हें प्रशंसा मिली।