
इस तस्वीर में धवन और कोहली के साथ अनुष्का शर्मा, आयशा मुखर्जी और बेटा जोरावर भी दिखाई दे रहे हैं। साथ में धवन ने कैप्शन लिखा, ''गलियों में इन दो 'अनजानों' के साथ घूमते हुए।

विराट ने भी कुछ तस्वीरें शेयर की जिसमें वे पत्नी अनुष्का को गले लगते हुए दिख रहे हैं।

गौरतलब है कि कोहली और अनुष्का सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो इससे पहले भी कई तरह फोटोज़ शेयर कर चुके हैं।

धवन ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें धवन और उनकी पत्नी के अलावा उनके बच्चे भी शामिल हैं।

एक तस्वीर में अनुष्का विराट को गाल में चूमती भी दिख रहीं है। दोनों की ये तस्वीर इंटरनेट पर जमकर विराट हो रही है।
