26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिग्गज क्रिकेटर VVS Laxman होंगे भारतीय T-20 टीम के कोच, BCCI ने की आधिकारिक पुष्टि

ष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) के वर्तमान प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण भारतीय टी-20 टीम के कोच के रूप में अब नजर आएंगे। जानिए BCCI ने अपनी रिपोर्ट में क्या बयान दिया।
2 min read
Google source verification
vvs laxman travel with indian t20 team for ireland tour

VVS Laxman को लेकर बड़ी खबर

पिछले कुछ समय से कहा जा रहा था कि वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) टीम इंडिया की टी-20 टीम के साथ आयरलैंड जाएंगे। अब ये बात तय हो गई है और एक हेड कोच के रूप में वो टीम के साथ रहेंगे। BCCI ने इस बात की पुष्टि कर दी है। अब दिन से इस बारे में अफवाहें सामने आ रही थी लेकिन अब मामला साफ कर दिया गया है। वीवीएस लक्ष्मण इस समय राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) के प्रमुख भी हैं।


टीम का ऐलान अभी नहीं हुआ है

आपको बता दें टीम इंडिया 26 और 28 जून को डबलिन में दो टी-20 मैच खेलेगी। इस दौरान राहुल द्रविड़ भारतीय टेस्ट टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर रहेंगे। बोर्ड के सचिव जयशाह ने कहा कि, लक्ष्मण डबलिन में टीम के साथ जाएंगे। राहुल द्रविड़ की अनुपस्थिति में लक्ष्मण चार्ज लेंगे। राहुल द्रविड़ इंग्लैंड में भारतीय टीम के साथ होंगे। इस वजह से लक्ष्मण छोटे प्रारूप की टीम के साथ रहेंगे। अभी ध्यान देने वाली बात है कि आयरलैंड दौरे के लिए टीम का चयन बाकी है।

ये भी पढ़ेंं- IPL 2022 में भारतीय स्पिनर ने फेंकी 131.6 KMPH की रफ्तार से गेंद! फैंस ने Shoaib Akhtar से कर दी तुलना


पिछले साल राहुल द्रविड़ को दिया गया था जिम्मा

खैर ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। पिछले साल भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था। NCA के उस समय के प्रमुख राहुल द्रविड़ ने सफेद गेंद टीम के साथ श्रीलंका दौरा किया था। आपको बता दें श्रीलंका में टीम इंडिया ने वनडे और टी-20 सीरीज खेली थी। इस बार ये जिम्मा लक्ष्मण को दे दिया गया है। भारतीय टीम अभी 9 जून से साउथ अफ्रीका के साथ टी-20 सीरीज खेलेगी। बड़े खिलाड़ियों को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है। इस सीरीज के बाद ही आयरलैंड दौरे के लिए टीम का ऐलान किया जाएगा।

ये भी पढ़ेंं- Rohit Sharma ने युवा खिलाड़ी को खास अंदाज में कहा अलविदा, कहा- किसी चीज की जरूरत हो तो मुझे कॉल करना