8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मुझे उनकी बहुत याद आती है’, इमरान खान को यादकर भावुक हुए वसीम अकरम

Wasim Akram on Imran Khan: इमारन खान के लिए भारत समेत दुनिया भर के पूर्व दिग्‍गज क्रिकेटर लगातार आवाज उठा रहे हैं। इस कड़ी में अब पाकिस्‍तान के पूर्व कप्‍तान वसीम अकरम का नाम भी जुड़ गया है। उन्‍होंने कहा मेरी उनसे तीन साल से बात नहीं हुई है, मुझे उनकी काफी याद आती है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Sep 08, 2026

Wasim Akram on Imran Khan

पूर्व पाकिस्‍तानी दिग्‍गज वसीम अकरम। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

Wasim Akram on Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व कप्तान इमरान खान करीब 3 साल से जेल में बंद हैं। हाल ही में भारतीय कप्‍तानों ने उनके साथ किए जा रहे दुर्व्‍यवहार की निंदा करते हुए उनका समर्थन किया था, जिसके बाद दुनिया भर के क्रिकेटरों ने भी पाकिस्तान के मौजूदा प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को पत्र लिखकर उनकी बुनियादी गरिमा बनाए रखते हुए उनका सम्मान करने की मांग की। अब इस लिस्‍ट में पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज वसीम अकरम का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने भी इमरान के लिए आवाज उठाते हुए भावुक संदेश दिया है।

मुझे उनकी बहुत याद आती है- वसीम अकरम

द एथलेटिक को दिए एक इंटरव्‍यू में इमरान खान को याद कर वसीम अकरम भावुक हो गए। उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें अपने गुरु इमरान खान की काफी याद आती है। वे मेरे करीबी दोस्‍त हैं। मेरी उनसे पिछले तीन साल से बातचीत नहीं हो सकी है। मुझे उनकी बहुत याद आती है। उनके साथ जिस तरह का व्‍यवहार किया जा रहा है, वह सियासी रूप से बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्‍होंने इमरान खान का समर्थन करते हुए कहा कि उनकी सेहत से कोई समझौता नहीं हो सकता है।

'हम लोग संन्यास के बाद भी एक-दूसरे के संपर्क में थे'

अकरम ने आगे उनके साथ बिताए पलों को याद करते हुए कहा कि हम लोग संन्यास के बाद भी एक-दूसरे के संपर्क में थे। मुझे जब भी समय मिलता था, उनके पास जाता था और हम साथ में वक्त बिताते थे। मुझे उनके साथ की गई बातचीत आज भी याद आती हैं। मैं एक दोस्त के रूप में इमरान को काफी याद करता हूं।

वसीम अकरम का करियर संवारने में इमरान की अहम भूमिका

बता दें कि वसीम अकरम इमरान खान को ही अपना गुरु मानते हैं, क्‍योंकि वह इमरान ही थे, जिन्‍होंने अकरम का करियर संवारने में हरसंभव सहायता की। उसी वजह से वसीम अकरम ने दुनिया भर में अपनी खास पहचान बनाई। इससे पहले भी वसीम कई बार कह चुके हैं कि इमरान उन सबसे सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक रहे, जिनसे वह मिले हैं।

अदालत के निर्देश पर अस्पताल में किया गया था भर्ती

दरअसल, जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को हाल ही में अदालत के निर्देश पर एक विशेष अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्‍हें निजी डॉक्टर और अपनी बहन से मिलने की अनुमति दी गई थी। लेकिन, उसके कुछ ही घंटों बाद उन्‍हें फिर से अस्पताल से जेल में शिफ्ट कर दिया गया।