8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांग्लादेश-जिम्बाब्वे की मेजबानी करेगा अफगानिस्तान, जानें कब और कहां खेले जाएंगे वनडे, टी-20 और टेस्ट मुकाबले?

Afghanistan Bangladesh Zimbabwe Cricket Schedule: अफगानिस्तान, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच UAE में होने वाली टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल, तारीखों और मुकाबलों की जानकारी यहां देखें।
2 min read
Google source verification
Afghanistan-Bangladesh-Zimbabwe series schedule table.

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (Photo- IANS)

Afghanistan play Bangladesh-Zimbabwe:अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने अक्टूबर और नवंबर 2026 में होने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। अफगानिस्तान इस दौरान बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलेगा। खास बात यह है कि पूरी सीरीज संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आयोजित की जाएगी।

सीरीज का कार्यक्रम

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच एक टेस्ट मैच से इसकी शुरुआत होगी। यह मुकाबला 9 से 13 अक्टूबर 2026 तक खेला जाएगा। इसके बाद 17 से 23 अक्टूबर के बीच अफगानिस्तान, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे की टीमें वनडे त्रिकोणीय सीरीज में हिस्सा लेंगी। इसमें तीनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ एक-एक मैच खेलेंगी। लीग चरण के बाद अंक तालिका में सबसे ऊपर रहने वाली दो टीमें 23 अक्टूबर को फाइनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी।

वनडे सीरीज के बाद अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच 27 अक्टूबर से 1 नवंबर तक तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैच भी होंगे, जो 5 से 17 नवंबर तक खेले जाएंगे।

ACB बोला- खिलाड़ियों को काफी अनुभव मिलेगा

इस संबंध में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के CEO नसीब खान ने कहा कि अलग-अलग प्रारूपों में मजबूत टीमों के खिलाफ खेलने से अफगानिस्तान के खिलाड़ियों को काफी अनुभव मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा और प्रशंसकों को भी लगातार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट देखने को मिलेगा।

वहीं, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के CEO निजाम उद्दीन चौधरी ने टेस्ट क्रिकेट के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि UAE में टेस्ट खेलना बांग्लादेश के खिलाड़ियों के लिए एक अच्छा अनुभव होगा। साथ ही अफगानिस्तान की टीम इन परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए जानी जाती है, ऐसे में मुकाबला चुनौतीपूर्ण रहने की उम्मीद है।

अफगानिस्तान, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे सीरीज का पूरा शेड्यूल

तारीखमुकाबलाप्रारूपस्थान
9-13 अक्टूबरअफगानिस्तान बनाम बांग्लादेशटेस्टUAE
17 अक्टूबरबांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वेपहला वनडेUAE
19 अक्टूबरअफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वेदूसरा वनडेUAE
21 अक्टूबरअफगानिस्तान बनाम बांग्लादेशतीसरा वनडेUAE
23 अक्टूबरत्रिकोणीय सीरीज का फाइनलवनडेUAE
27 अक्टूबरअफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वेटी20 इंटरनेशनलUAE
29 अक्टूबरअफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वेटी20 इंटरनेशनलUAE
1 नवंबरअफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वेटी20 इंटरनेशनलUAE
5-9 नवंबरअफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वेपहला टेस्टUAE
13-17 नवंबरअफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वेदूसरा टेस्टUAE