8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Women’s T20I Ranking: एशिया कप में 8 विकेट का इनाम, दीप्ति शर्मा ने बॉलिंग रैंकिंग में लगाई छलांग

Deepti Sharma ICC T20I Ranking: महिला एशिया कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद दीप्ति शर्मा ICC T20I गेंदबाजों की रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंच गई हैं। जानें अन्य खिलाड़ियों की रैंकिंग।
2 min read
Google source verification
Women's T20I Ranking Latest Update.

भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा (Photo- IANS)

Deepti Sharma T20I Ranking:भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने जारी महिला एशिया कप में भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। इस बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर उन्होंने ICC महिला T20I गेंदबाजों की रैंकिंग में छठा स्थान हासिल कर लिया है। बता दें कि दाएं हाथ की इस स्पिनर ने तीन मैचों में आठ विकेट हासिल किए हैं, जिससे भारत को टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाने में मदद मिली है।

महिला एशिया कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद दीप्ति शर्मा T20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों की रैंकिंग में दो पायदान चढ़कर छठे स्थान पर पहुंच गई हैं। उनकी साथी खिलाड़ी श्री चरणी अब भी T20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर कायम हैं। दीप्ति शर्मा पिछले साल दिसंबर में पहली बार नंबर-1 T20 गेंदबाज बनी थीं। हालांकि, ताजा रैंकिंग में वह श्री चरणी से अब केवल 60 रेटिंग अंक पीछे हैं। वहीं, सोफी एक्लेस्टोन दूसरे, चार्ली डीन तीसरे, नॉनकुलुलेको म्लाबा चौथे और लॉरेन बेल पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।

कई खिलाड़ियों ने लगाई लंबी छलांग

ICC महिला T20I गेंदबाजों की रैंकिंग में कई खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर लंबी छलांग लगाई है। एशिया कप में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद बांग्लादेश की मरुफा अख्तर 19 स्थान की छलांग लगाकर 18वें स्थान पर पहुंच गई हैं। श्रीलंका की चमारी अटापट्टू पांच स्थान ऊपर उठकर संयुक्त रूप से 28वें, जबकि बांग्लादेश की सुल्ताना खातून नौ स्थान की बढ़त के साथ संयुक्त रूप से 37वें स्थान पर पहुंच गई हैं। थाईलैंड की दो खिलाड़ियों थिपाचा पुथावोंग और सुलेपॉर्न लाओमी ने भी T20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों की रैंकिंग में क्रमशः चार और 10 स्थान की छलांग लगाई है। पुथावोंग 47वें, जबकि लाओमी 53वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

T20I बल्लेबाजी: मंधाना समेत टॉप-10 में 3 भारतीय

T20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी शीर्ष स्थान पर बरकरार हैं। भारत की स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा क्रमशः पांचवें और सातवें स्थान पर बनी हुई हैं। भारत की हरमनप्रीत कौर भी शीर्ष-10 में शामिल हैं। भारत की जेमिमा रोड्रिग्स तीन पायदान नीचे खिसक गई हैं, हालांकि वह शीर्ष-20 बल्लेबाजों में बनी हुई हैं। बांग्लादेश की सोभाना मोस्तारी तीन स्थान ऊपर चढ़कर 36वें, जबकि दिलारा अख्तर पांच स्थान की बढ़त के साथ 62वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

इंग्लैंड की घरेलू सीरीज में आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले पूरे होने के बाद नवीनतम ODI रैंकिंग में भी काफी बदलाव देखने को मिला है। स्टैंड-इन इंग्लैंड कप्तान चार्ली डीन ने ODI ऑलराउंडरों की रैंकिंग में शीर्ष-10 के भीतर सबसे उल्लेखनीय छलांग लगाई है। वह एक स्थान ऊपर उठकर संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर पहुंच गई हैं।

महिला वनडे रैंकिंग

इंग्लैंड की चार्ली डीन ने वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में भी दो स्थान की बढ़त हासिल की है। इसके चलते वह संयुक्त रूप से 11वें स्थान पर पहुंच गई हैं। उनकी साथी खिलाड़ी लॉरेन फिलर 14 स्थान की छलांग लगाकर 39वें, जबकि आयरलैंड की कारा मरे 16 स्थान ऊपर उठकर 50वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

वनडे बल्लेबाजों की नवीनतम रैंकिंग में आयरलैंड की युवा खिलाड़ी एमी हंटर नौ स्थान की बढ़त के साथ 11वें स्थान पर पहुंच गई हैं। वहीं, इंग्लैंड की मैया बाउचर 13 स्थान की छलांग लगाकर 42वें और सोफिया डंकली 26 स्थान की बड़ी छलांग लगाकर 43वें स्थान पर पहुंच गई हैं।