8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Duleep Tropy Final: तीसरे दिन स्टंप तक ईस्ट जोन ने कसा शिकंजा, चौथे दिन कर लिए 2 काम तो बड़ी जीत पक्की

Duleep Tropy Final Day 3: दलीप ट्रॉफी फाइनल के तीसरे दिन स्‍टंप तक ईस्ट जोन ने अपना शिकंजा कस दिया है। वहीं, साउथ जोन पर बड़ी हार का संकट मंडराने लगा है। अब चौथे दिन ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी की टीम को दो और काम करने होंगे, ताकि बड़ी जीत सुनिश्चित की जा सके।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Sep 08, 2026

Duleep Tropy 2026 Final

दलीप ट्रॉफी के फाइनल में मोहम्‍मद शमी के विकेट लेने का जश्‍न मनाती ईस्‍ट जोन की टीम। (फोटो सोर्स: IANS)

Duleep Tropy Final Day 3 Highlights: ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में पूरी तरह से अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। ईस्‍ट जोन की पहली पारी में 708 रन के जवाब में साउथ जोन की टीम ने तीसरे दिन स्‍टंप तक 242 के स्कोर पर अपने 6 विकेट गंवा दिए हैं। अब यहां से साउथ जोन 466 रन पीछे है और उसे फॉलोआन बचाने के लिए 267 रन की दरकार है। बुधवार को चौथे दिन अब दो काम और करने होंगे, ताकि वह बड़ी जीत दर्ज कर सके।

350 से पहले साउथ जोन की पारी को समेटना होगा

साउथ जोन तीसरे दिन स्‍टंप तक 242 के स्‍कोर पर तिलक वर्मा को छोड़कर अपने सभी शीर्ष बल्‍लेबाजों के विकेट गंवा चुकी है। अब चौथे दिन ईस्‍ट जोन को पहले सेशन में जल्‍द से जल्‍द साउथ को ऑलआउट करना होगा। अगर, वह 350 से पहले साउथ की पहली पारी को रोक पाए, तो सबसे अच्‍छा होगा। ईस्‍ट दूसरे दिन साउथ को जल्‍दी समेटने में सफल हो जाती है, तो उसके लिए दूसरा काम साउथ को फॉलोआन खिलाना होगा। साउथ जोन के लिए चेपॉक के मैदान पर चौथे दिन के अंत में और पांचवें दिन टिक पाना बेहद मुश्किल होगा।

ईस्‍ट जोन की पहली पारी पर एक नजर

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी ईस्ट जोन ने अपनी पहली पारी में 708 रनों का विशाल स्कोर बनाया। जिसमें वैभव सूर्यवंशी ने 37 गेंदों पर 44 रन, अभिमन्‍यु ईश्‍वरन ने 86 गेंदों पर 72 रन, शिखर मोहन ने 120 गेंदों पर 85 रन, कुमार कुशाग्र ने 132 गेंदों पर 101 रन और कप्‍तान ईशान किशन ने 334 गेंदों पर 270 रन की धमाकेदार पारी खेली। वहीं, साउथ जोन की ओर से त्रिपूर्णा विजय ने सबसे ज्‍यादा चार विकेट, तो चामा वी मिलिंद और श्रेयश गोपाल ने दो-दो विकेट लिए।

साउथ जोन का स्‍कोर 242/6

इसके जवाब में साउथ जोन ने तीसरे दिन स्‍टंप तक 80 ओवरों का सामना करते हुए स्‍कोर बोर्ड पर 6 विकेट के नुकसान पर 242 रन लगा दिए हैं। उसके लिए देवदत्‍त पडिक्‍कल ने 62 रन की पारी खेली, जबकि तिलक वर्मा 56 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे हैं। ईस्‍ट की ओर से मोहम्‍मद शमी और मुकेश कुमार ने दो-दो विकेट, तो मोहम्‍मद कुनैन कुरैशी और शिखर मोहन ने एक-एक विकेट लिया है।