
Australia vs West Indies Test: वर्ल्ड चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से ड्रा हो गई है। ब्रिस्बेन के द गब्बा में खेले गए दूसरे टेस्ट में करेबियाई टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 8 रन से हरा दिया। वेस्टइंडीज को तीस साल के बाद ऑस्ट्रेलिया की धरती पर जीत मिली है। साल 2003 के बाद यह पहली बार है जब करेबियाई टीम ने ऑस्ट्रेलिया को किसी मुकाबले में हराया है।
करेबियाई तेज गेंदबाज शमार जोसेफ ने घटक गेंदबाजी करते हुए सात विकेट झटके। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में शुरुआती खराब रही और स्मिथ को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। कैमरून ग्रीन ने 42 रन बनाकर आउट हुये। ग्रीन और स्मिथ के बीच 127 गेंद में 71 रन की साझेदारी हुई। इन दोनों के अलावा ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ा स्कोर मिचेल स्टार्क 21 रन बनाकर आउट हुये। ऑस्ट्रेलिया की ओर से दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन स्टीव स्मिथ नाबाद 91 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 216 रनों की जरूरत थी लेकिन पूरी टीम 207 रन पर ही ढेर हो गयी।
वेस्टइंडीज के लिए शमर जोसेफ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दूसरी पारी में सात विकेट लिये। अल्जारी जोसेफ को दो विकेट मिले। जस्टिन ग्रीव्स ने एक बल्लेबाज को आउट किया। कल दिन का खेल खत्म होने के समय सलामी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ नाबाद 33 रन के साथ कैमरन ग्रीन नाबाद नौ रन क्रीज पर थे। आक्रामक अंदाज से मैच को अपने पक्ष में करने के लिये आस्ट्रेलिया चौथे दिन की शुरुआत कैरिबियाई गेंदबाजों पर प्रहार के साथ कर सकता है हालांकि केमार रोच,अल्जारी जोसेफ,शमार जोसेफ और जस्टिन ग्रीव्स के सामने लक्ष्य के लिये जरुरी 156 रन बनाने आसान नहीं होंगे।
पहली पारी में 22 रन की अहम बढ़त के बाद वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में पहला विकेट जल्द गंवाने के बावजूद ठीक कर खेलेने का प्रयास किया। कप्तान क्रेग ब्रैथवेट 16 रन, कर्क मकेंजी 41 रन और ऐलेक एथनेज 35 रन, जस्टिन ग्रीव्स 33 रन और केवम हॉज 29 रन को की मदद से वेस्टइंडीज 193 के स्कार पर ऑलआउट हो गई थी। वेस्टइंडीज की दूसरी पारी को सीमित करने में हेजलवुड तीन विकेट और लायन तीन विकेट की भूमिका अहम रही वहीं कैमरन ग्रीन और मिचेल स्टार्क ने भी एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
पहली पारी में जॉशुआ डासिल्वा 79 रन, केवम हॉज, 71 रन और केविन सिंक्लेयर के 50 रनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने 311 रन बनाये थे। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में उस्मान ख़्वाजा 75रन, एलेक्स कैरी 65 रन और कप्तान पैट कमिंस के नाबाद 64 रनों की मदद से 289 का स्कोर खड़ा किया था। वेस्टइंडीज की ओर से अल्ज़ारी जोसेफ ने चार विकेट लिये। केमार रोच को तीन विकेट मिले। शमार जोसेफ और केविन सिंक्लेयर ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया था।
Updated on:
28 Jan 2024, 3:40 PM IST
Published on:
28 Jan 2024, 3:37 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.