6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WI vs WXI T20 : विश्व के 11 बेहतरीन टी20 खिलाड़ी मिलकर नहीं हरा पाए वेस्टइंडीज को

इस मैच में वेस्ट इंडीज के सलामी बल्लेबाज एविन लुइस ने ताबतोड़ बल्लेबाजी करते हुए 58 रनों की पारी खेली। इस शानदार पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ़ दा मैच चुना गया।
2 min read
Google source verification
world XI vs west indies

विश्व के 11 बेहतरीन टी20 खिलाड़ी मिलकर नहीं हरा पाए वेस्टइंडीज को

नई दिल्ली। क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर वर्ल्ड इलेवन और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मैच खेला गया। इस मैच में वेस्ट इंडीज ने वर्ल्ड इलेवन को बुरी तरह रौंदते हुए 72 रनों से ये मुकाबला जीत लिया। इस मैच में वेस्ट इंडीज के सलामी बल्लेबाज एविन लुइस ने ताबतोड़ बल्लेबाजी करते हुए 58 रनों की पारी खेली। इस शानदार पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ़ दा मैच चुना गया।

एविन लुइस ने ने खेली आतिशी पारी
जी हां! लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले इस क्रिकेट रिलीफ टी20 मैच में विश्व के 11 दिग्गज मिलकर भी वेस्ट इंडीज को नहीं हरा पाए। इस मैच में वर्ल्ड इलेवन के कप्तान शहीद अफरीदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्ट इंडीज की शुरुआत बहुत अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल और एविन लुइस ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए वर्ल्ड इलेवन के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी की। लुइस ने शानदार अर्धशतक लगते हुए 26 गेंदों में 58 रन ठोके। लुइस के अलावा मार्लन सैमुअल्स (22 गेंद पर 43 रन), दिनेश रामदीन (25 गेंद पर नॉटआउट 44 रन) और आंद्रे रसेल (10 गेंद पर नॉटआउट 21 रन) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में चार विकेट पर 199 रन बना डाले। वर्ल्ड इलेवन की तरफ से राशिद खान ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए लेकिन वे बेहद महंगे साबित हुए। राशिद ने चार ओवर में 48 रन लुटाए।

वर्ल्ड इलेवन पूरी तरह नाकाम
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वर्ल्ड इलेवन शुरुआत से ही मैच में पकड़ नहीं बना पाई और मात्र 8 रन पर अपने चार अहम विकेट तमीम इकबाल (2), ल्यूक रोंकी (0), दिनेश कार्तिक (0), सैम बिलिंग्स (4) खो दिए। पूरे मैच में वर्ल्ड इलेवन कहीं भी मैच में पकड़ बनाते नहीं दिखी और मात्र 127 रन पर ढेर हो गई। वर्ल्ड इलेवन के लिए तिसारा परेरा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। परेरा ने 37 गेंद पर 61 रन ठोके। वहीं वेस्टइंडीज के लिए सैमुअल बद्री ने 4 रन देकर दो विकेट झटके। केसरिक विलियम्स ने 3 विकेट और आंद्रे रसेल ने भी दो-दो विकेट लिए। कीमो पॉल और कार्लोस ब्रैथवेट को एक-एक विकेट मिला।

चैरिटी के लिए खेला गया मैच
बता दें इस चैरिटी मैच का लक्ष्य कैरीबियाई क्षेत्र के पांच क्रिकेट स्टेडियमों के नवीनीकरण के लिए फंड इकट्ठा करना है, जो इरमा और मारिया तूफानों के कारण पिछले साल क्षतिग्रस्त हो गए थे।