दरअसल, वेस्टइंडीज के कोच डैरेन सैमी ने डिसीजन रिव्यू सिस्टम यानी डीआरएस के फैसलों पर चिंता व्यक्त की है। इतना ही नहीं, उन्होंने टीवी अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक की सार्वजनिक रूप से आलोचना भी की थी। इसके चलते मुकाबले की समाप्ति के बाद डैरेन सैमी पर मैच फीस का 15% जुर्माना लगाया गया। इतना ही नहीं सैमी के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया गया है, जो 24 महीने की अवधि में उनका पहला अपराध है।