
वेस्टइंडीज टीम के प्लेयर्स श्रीलंकाई बल्लेबाज का विकेट लेने के बाद जश्न मानते हुए (Photo - ESPN)
West Indies vs Sri Lanka 3rd T20 2026: वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच खेला गया तीसरा टी20 मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। एक समय ऐसा लग रहा था कि मैच वेस्टइंडीज के हाथ से निकल जाएगा, लेकिन आखिरी ओवरों में जेसन होल्डर और शेरफेन रदरफोर्ड ने ऐसा गदर मचाया कि श्रीलंका के होश उड़ गए। इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने 2-1 से टी20 सीरीज पर कब्जा कर लिया है।
मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गेंदबाज शमर जोसेफ ने घातक बॉलिंग करते हुए 33 रन देकर 5 विकेट चटकाए और श्रीलंका की बैटिंग लाइनअप को 169 रनों पर ही रोक दिया। श्रीलंका के लिए दुनिथ वेल्लालगे ने सबसे ज्यादा 43 रनों की पारी खेली।
170 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम (WI) की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने जल्द ही अपने 4 विकेट सिर्फ 53 रन पर गंवा दिए थे। इसके बाद कप्तान रोवमैन पॉवेल (33 रन) और शेरफेन रदरफोर्ड ने मिलकर पारी को संभाला और 81 रनों की पार्टनरशिप की। लेकिन 17वें ओवर की आखिरी बॉल पर रोवमैन पॉवेल आउट हो गए, जिससे मैच फिर फंस गया।
वेस्टइंडीज टीम (WI) को आखिरी 3 ओवरों में (यानी 18 गेंदों में) जीत के लिए 36 रन चाहिए थे और समीकरण मुश्किल होता जा रहा था। रदरफोर्ड एक छोर संभाले हुए थे, लेकिन असली एंटरटेनमेंट अभी बाकी था। 19वें ओवर में क्रीज पर आए जेसन होल्डर ने चमीरा की गेंदों पर एक के बाद एक 3 बड़े छक्के जड़ दिए। जेसन होल्डर ने सिर्फ 5 गेंदों में नाबाद 21 रन कूटकर श्रीलंका (SL) से मैच पूरी तरह छीन लिया।
शेरफेन रदरफोर्ड ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया और 40 गेंदों में नाबाद 54 रन बनाए। वेस्टइंडीज (WI) ने 5 विकेट खोकर 2 बॉल रहते ही इस टारगेट को हासिल कर लिया। श्रीलंका (SL) को रदरफोर्ड के छोड़े गए दो कैच बहुत भारी पड़े। अब दोनों टीमें 25 जून से एंटीगा में होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज में आमने-सामने होंगी।
Published on:
15 Jun 2026 02:25 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
