गावस्कर ने बिशप के इस बयान के लिए उन्हें आड़े हाथों लिया और पूछा कि किन्हें सही नहीं लगा, उनके नाम का खुलासा बिशप को करना चाहिए। आप उन लोगों का नाम ले सकते हैं, ताकि सभी को पता चले कि आखिर वे कौन लोग हैं जो बुमराह की गेंदबाजी एक्शन पर संदेह जता रहे है। उन्होंने आगे कहा कि बुमराह के एक्शन को संदिग्ध बताने वालों को अपनी आंखें चेक करा लेनी चाहिए। इसके बाद यह भी बताया कि क्यों बुमराह का गेंदबाजी एक्शन संदिग्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि गेंदबाजी के समय बुमराह का हाथ एकदम सीधा रहता है, इसलिए उसके मुड़े होने का सवाल ही पैदा नहीं होता।