स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर के बिना खेली जाएगी महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी, बीसीसीआई ने किया 3 टीमों का ऐलान
इस टूर्नामेंट का नाम सीनियर महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी होगा। बोर्ड ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। महिला चयन समिति ने यहां हुई बैठक में तीनों टीमों में 13-13 खिलाड़ियों को चुना है।
स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर के बिना खेली जाएगी महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी, बीसीसीआई ने किया 3 टीमों का ऐलान
नई दिल्ली। जहां एक तरफ भारतीय पुरुष टीम इंग्लैंड दौरे पर है वहीं भारतीय महिला टीम घरेलू टूर्नामेंट खेलने के लिए तैयार है। बीसीसीआई ने दिलीप ट्रॉफी की तरह महिलाओं के लिए भी एक घरेलु टूर्नामेंट आयोजित किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को इस घरेलू टूर्नामेंट के लिए तीन टीमों का ऐलान कर दिया। इस टूर्नामेंट का नाम सीनियर महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी होगा। बोर्ड ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। महिला चयन समिति ने यहां हुई बैठक में तीनों टीमों में 13-13 खिलाड़ियों को चुना है।
तीन टीमें बनाई बीसीसीआई ने इस टूर्नामेंट में इंडिया-ब्लू, इंडिया-रेड और इंडिया ग्रीन नाम की तीन टीमें होंगी जो बेंगलुरू के अलुर में 14 से 21 अगस्त के बीच यह टूर्नामेंट खेलेंगी। भारत को दो बार महिला विश्व कप के फाइनल में पहुंचाने वाली मिताली राज को इंडिया-ब्लू की कप्तान बनाया गया है। हरफनमौला खिलाड़ी दीप्ति शर्मा को इंडिया रेड की कप्तानी मिली है। वहीं इंडिया ग्रीन का नेतृत्व वेदा कृष्णामूर्ति करेंगी।
स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर नहीं खेलेंगी भारतीय टीम की दो सीनियर खिलाड़ी स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर इस समय इंग्लैंड में किया सुपर लीग में हिस्सा ले रही हैं। इस वजह से उन्हें किसी टीम में नहीं चुना गया है। ये टूर्नामेंट युवा महिला खिलाड़ियों का खेल सुधरने में मदद करेगा। जिसका फायदा बाद में बीसीसीआई महिला आईपीएल करा उठा सकती है।