स्मृति की तूफानी पारी
स्मृति मंधाना ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मात्र 19 गेंदों में नाबाद 52 रनों की पारी खेली। उन्होंने इस पारी के दौरान 5 चौके और 4 छक्के जड़े। यह विमेंस क्रिकेट सुपर लीग में उनका तीसरा मैच था, पहले मैच में उन्होंने 48, दूसरे मैच में 37 और तीसरे मैच में 52 रनों की नाबाद पारी खेलकर यह दिखा दिया है कि वह कितनी काबिल बल्लेबाज हैं। पहले मैच में उनके 48 रन मात्र 20 गेंदों में आए थे। मंधाना 3 मैचों में 137 रन बनाकर सभी बल्लेबाजों में सबसे आगे हैं। उन्होंने अभी तक लीग में 11 चौके और 11 छक्के लगाए हैं।