6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

World Cup 2019 : विपक्षी गेंदबाजों को जूझना होगा, भारतीय बल्लेबाजों से, रैंकिंग भी करती है तस्दीक

पहले दो स्थान पर भारत के दो बल्लेबाज हैं विराजमान महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी रैंकिंग में हैं 21वें स्थान पर भारतीय बल्लेबाज केदार जाधव भी हैं टॉप-30 में शामिल

3 min read
Google source verification
World Cup 2019

World Cup 2019 : विपक्षी गेंदबाजों को जूझना होगा, भारतीय बल्लेबाजों से, रैंकिंग भी करती है तस्दीक

नई दिल्ली : विश्व क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में भारतीय बल्लेबाजी काफी मजबूत मानी जाती है, बल्कि कुछ वक्त पहले तक तो यह कहा जाता था कि भारतीय टीम बल्लेबाजों की टीम है, लेकिन धीरे-धीरे यह मिथक टूटता गया। पिछले दो-तीन सालों में भारतीय गेंदबाजों ने भी अपना डंका बजाया है। लेकिन फिर भी एकदिवसीय क्रिकेट में किसी टीम की जीत-हार उसके बल्लेबाज ही तय करते हैं। इसलिए आइए जानते हैं कि विश्व कप में चुने गए भारतीय खिलाड़ियों की वनडे रैंकिंग कैसी है। इसकी एक वजह यह भी है, क्योंकि किसी खिलाड़ी का वर्तमान फॉर्म कैसा है, इसका पता भी रैंकिंग से चल जाता है। क्योंकि रैंकिंग हमेशा हालिया फॉर्म और नियमित खेलने के आधार पर ही तय होती है। इसमें पिछले रिकॉर्ड के मायने नहीं रखता।

पहले दो स्थान पर दो भारतीय

एकदिवसीय रैंकिंग की अगर बात करें तो इसमें पहले दो स्थान पर भारत के दो दिग्गज बल्लेबाज विराजमान हैं। पहले स्थान पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली 890 अंकों के साथ हैं तो दूसरे स्थान पर 830 अंकों के साथ रोहित शर्मा हैं। अगर टॉप-5 की बात करें तो भारत के अलावा सिर्फ दक्षिण अफ्रीका के दो खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इसमें जगह बनाई है। इसमें चौथे और पांचवें स्थान पर क्रमश: 803 और 801 अंकों के साथ क्विंटन डिकॉक और फॉफ डु प्लेसिस शामिल हैं।

टॉप-15 में भारत के दोनों ओपनर

इसके अलावा टॉप-15 में भारत के दोनों ओपनर हैं। रोहित शर्मा के साथ इस लिस्ट में शिखर धवन 732 अंकों के साथ 13वें स्थान पर काबिज हैं, जबकि और किसी भी अन्य देश के दोनों सलामी बल्लेबाज टॉप-15 में शामिल नहीं हैं।

पढ़ें : वर्ल्ड कप 2019 : दो भारतीय खिलाड़ियों का पहला विश्व कप ही हो सकता है आखिरी, ये भी इस लिस्ट में हैं शामिल

विकेटकीपिंग के साथ बल्लेबाजी करने वालों में धोनी टॉप 5 में

अब अगर बात करें कि विकेटकीपिंग के साथ बल्लेबाजी करने में माहिर खिलाड़ियों की तो इस लिस्ट में भी भारत के महेंद्र सिंह धोनी का ठीक-ठाक स्थान है। इसमें पहले नंबर पर हैं विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक हैं। वह बल्लेबाजी रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज हैं। इसके बाद विंडीज के शाई होप इस लिस्ट में दूसरे विकेटकीपर हैं। वह बल्लेबाजी रैंकिंग में 10वें स्थान पर हैं। उनके 744 अंक हैं। फिर इंग्लैंड के दो विकेटकीपर जोस बटलर और जॉनी बेयरस्टो की बल्लेबाजी रैंकिंग धोनी से ऊपर हैं। बटलर बल्लेबाजी रैंकिंग में 704 अंकों के साथ 14वें स्थान पर हैं तो बेयरस्टो की बल्लेबाजी रैंकिंग 688 अंकों के साथ 17वीं है। पांचवें नंबर पर भारतीय दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी हैं। उनकी बल्लेबाजी रैंकिंग 674 अंकों के साथ 21वीं है। इनके अलावा दूर-दूर तक कोई अन्य विकेटकीपर बल्लेबाजी नजर नहीं आता है।

पढ़ें : 150 के विकेट के आंकड़े पर पहुंचने वाले हरभजन सिंह बने चौथे गेंदबाज, लिस्ट में तीन भारतीय शामिल

गेंदबाजी भी कर लेने वाले केदार भी इस लिस्ट में हैं अहम

अब आपको एक खास आंकड़ा बताते हैं। बल्लेबाजों की टॉप-30 रैंकिंग में सिर्फ तीन बल्लेबाज ऐसे हैं, जो उपयोगी गेंदबाज भी हैं। इस लिस्ट में भारत के केदार जाधव दूसरे स्थान पर हैं। उनसे ऊपर 666 अंकों के साथ 23वीं रैंकिंग पर आस्ट्रेलियाई ग्लेन मैक्सवेल हैं तो दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी में 624 अंक लेकर 26वीं रैंकिंग पर भारत के केदार जाधव हैं। इनके पीछे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी रैंकिंग में 609 अंक लेकर 29वें स्थान पर इंग्लैंड के बेन स्टोक्स हैं। यहां यह बताना जरूरी है कि ग्लेन मैक्सवेल ऐसे गेंदबाज हैं, जिनसे आस्ट्रेलिया कभी-कभार ही गेंदबाजी करवाता है। इन पांच बल्लेबाजों के बाद टॉप-100 में भारत का एक और बल्लेबाज हार्दिक पांड्या हैं। वह 460 अंकों के साथ 85वीं रैंकिंग पर हैं।

पढ़ें : IPL-12 फाइनल : आंकड़ें तो हैं मुंबई के पक्ष में, लेकिन धोनी की चेन्नई भी कम नहीं

ये बल्लेबाज टॉप-100 से भी बाहर

इसके अलावा विश्व कप टीम में चुने गए भारत के अन्य बल्लेबाज केएल राहुल, दिनेश कार्तिक और विजय शंकर टॉप-100 से बाहर हैं, लेकिन भारत के दो बल्लेबाजों का शीर्ष दो स्थान पर कब्जा और उनके समेत पांच बल्लेबाजों का टॉप-30 में होना यह बताता है कि भारतीय बल्लेबाजी में कितनी गहराई है। यहां यह भी बता दें कि रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में शामिल अंबाती रायडू 544 अंकों के साथ 48वें स्थान पर हैं, जबकि ऋषभ पंत टॉप-100 में शामिल नहीं हैं।