3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

WPL 2025 Final DC vs MI: नैट साइवर-ब्रंट ने रचा इतिहास, मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 150 रन का लक्ष्य

WPL 2025 Final DC vs MI: महिला प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 150 रन का लक्ष्य दिया है।

2 min read
Google source verification

WPL 2025 Final DC vs MI: महिला प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 150 रन का लक्ष्य दिया है। दिल्ली कैपिटल्स से टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। मुंबई इंडियंस की ओर से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार अर्द्धशतक ठोका, जबकि नैट साइवर ब्रंट ने 30 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

मुंबई इंडियंस टीम की खराब शुरुआत

महिला प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीत क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। उसने 4.3 ओवर के भीतर ओपनिंग जोड़ी हेली मैथ्यूज (3) और यास्तिक भाटिया (8) का विकेट गंवा दिया। ऐसे में नैट साइवर ब्रंट और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सूझबूझ भरी पारी खेलते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 62 गेंद में 89 रन की साझेदारी हुई।

यह भी पढ़ें- भारतीय सिनेमा में दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर का डेब्यू, फिल्म ‘रॉबिनहुड’ में आएंगे नजर, फैंस को खुद बताई फिल्म रिलीज की डेट

इस साझेदारी को 14.5 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स की श्री चारणी ने नैट साइवर ब्रंट को पवेलियन भेजकर तोड़ा। उसके बाद बल्लेबाजी के लिए आई अमेलिया केर (2), सजीवन सजना (0) और फिर तेजी से रन जुटाने की कोशिश में कप्तान हरमनप्रीत कौर आउट हो गई। मुंबई की कप्तान ने 44 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 2 छक्के संग शानदार 66 रन बनाए। इसके बाद जी कमलिनी (10) और अमरजोत कौर (नाबाद 14 रन), संस्कृति गुप्ता (नाबाद 8 रन) ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाते हुए टीम के स्कोर को निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 149 रन तक पहुंचाया।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए मारिजान काप, जेस जोनासेन और श्री चारणी ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि एनाबेल सदरलैंड ने एक विकेट चटकाए। शिखा पांडे और मिन्नु मणि कोई विकेट हासिल नहीं कर सकी।

यह भी पढ़ें- IML 2025 Final Live Streaming: फाइनल में सचिन तेंदुलकर के सामने होगी ब्रायन लारा की टीम, जानिए कब-कहां देखें INDM vs WIM मैच

नैट साइवर ब्रंट ऐसा करने वाली पहली खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस की स्टार ऑलराउंडर नैट साइवर ब्रंट ने WPL में इतिहास रच दिया। दरअसल, वो WPL में 1000 रन के आंकड़े को छूने वाली पहली खिलाड़ी बन गईं है। अब महिला प्रीमियर लीग के 29 मैच में उनके नाम 1027 रन हैं।

इसके बाद महिला प्रीमियर लीग में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की एलिस पेरी ( 25 मैच में 972 रन) दूसरे, दिल्ली कैपिटल्स की मेग लैनिंग ( 26 मैच में 937 रन) तीसरे, दिल्ली कैपिटल्स की ही शेफाली वर्मा ( 26 मैच में 861 रन) चौथे और मुंबई इंडियंस की हरमनप्रीत कौर (27 मैच में 847 रन) के साथ 5वें नंबर पर काबिज हैं।