
भारतीय गेंदबाज हर्षित राणा। (Photo - ANI)
Yash Thakur replaces Harshit Rana: अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज और 2026 एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में हर्षित राणा की जगह यश ठाकुर को शामिल किया है। यह जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से गुरुवार को दी गई। 27 वर्षीय तेज गेंदबाज यश ठाकुर विदर्भ से हैं। उन्होंने हाल ही में जुलाई में जिम्बाब्वे दौरे के दौरान भारत के लिए अपना T20I डेब्यू किया था। उन्होंने दो मैच खेले और चार विकेट हासिल किए। यश ठाकुर ने 50 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी मैचों में 81 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 7.04 रहा है।
तेज गेंदबाज हर्षित राणा बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैबिलिटेशन के दौरान अच्छी तरह से आगे बढ़ रहे थे। हालांकि, 7 सितंबर को मैच सिमुलेशन के दौरान गेंदबाजी करते समय उनकी रेक्टस फेमोरिस मांसपेशी में खिंचाव आ गया। इसके बाद उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा।
अफगानिस्तान खिलाफ भारतीय T20I टीम : श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर।
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत की टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी और यश ठाकुर।
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 13 सितंबर, दूसरा 15 सितंबर और तीसरा मुकाबला 17 सितंबर को होगा। ये सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे।
एशियन गेम्स 2026 का आगाज 19 सितंबर से होगा। भारतीय क्रिकेट टीम टूर्नामेंट में सीधे क्वार्टर फाइनल खेलेगी। भारत के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमें भी सीधे क्वार्टर फाइनल में खेलेंगी। भारतीय पुरुष टीम अपने अभियान का आगाज 27 सितंबर को ग्रुप-1 के उपविजेता के खिलाफ करेगी। जीतने पर टीम 1 अक्टूबर को सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी। सेमीफाइनल के बाद 3 अक्टूबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इसी दिन तीसरे स्थान के लिए ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला भी होगा।
Updated on:
10 Sept 2026 01:49 pm
Published on:
10 Sept 2026 01:21 pm
