
10-10 ओवरों की लीग में लगेगा भारत के पूर्व दिग्गजों का मेला, जहीर खान संग ये बिखेरेंगे जलवा
नई दिल्ली। जहीर खान, प्रवीन कुमार जैसे कई अनुभवी भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों को इस साल होने वाली टी-10 लीग की आठ टीमो में खेलते हुए देखा जाएगा। टी-10 लीग का आगाज दुबई के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में 21 नवम्बर से होगा और इसका समापन दो दिसम्बर को होगा।
इस टूर्नामेंट में जहीर को बंगाल टाईगर्स और प्रवीन कुमार को पंजाबी लैजेंड्स के लिए खेलते हुए देखा जाएगा। इसके अलावा, एस. ब्रदीनाथ को मराठा अरेबियंस का प्रतिनिधित्व करते हुए देखा जाएगा।
पिछली बार चैम्पियन रही केरला किंग्स ने अपने खिताब को बरकरार रखने के लिए रतिंदर सिंह सोढी को टीम में शामिल किया है। ऐसे में पखतून्स ने आर.पी. सिंह को और राजपूत्स ने मुनाफ पटेल को टीम के साथ जोड़ा है।
इस लीग में शामिल हुई नई टीम कराचीज ने प्रवीण तांबे और नॉर्थन वॉरियर्स ने अमितोज सिंह को टीम में जगह दी है।
टी-10 लीग के चेयरमैन शाजी उल-मुल्क ने कहा, "इस लीग में भारत के बेहतरीन अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल करने से हमें इस ऐसे टूर्नामेंट के प्रचार और प्रसार में मदद मिलेगी, जो 90 मिनटों में समाप्त हो जाता है।"
Published on:
6 Nov 2018, 9:34 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.