प्रचंड फॉर्म से गुजर रहे हैं जमान
फकर जमान ने इस साल ODI क्रिकेट में 6 मैच खेले हैं और उन्होंने 81.75 की औसत 327 रन बनाए हैं। जिसमे एक शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं। इसके साथ ही T20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में वह इस साल सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 13 मैचों में 516 रन बनाए हैं जिसमे 4 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने पिछले 5 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 117*, 60, 91, 73 और 47 रन बनाए हैं। इसमें शुरूआती दो मैच ODI हैं और बाकी तीन T20I हैं। आपको बता दें कि इसी खिलाड़ी ने भारत के खिलाफ 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में शतक ठोका था जिस कारण भारत वह मैच हार गया था।