25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुंगेर हिंसा के दौरान 17 पुलिसकर्मी घायल, एक की मौत, 100 लोग हिरासत में

दुर्गा पूजा के बाद मूर्ती विसर्जन के दौरान हुई हिंसा, पुलिस पर फायरिंग करने का आरोप घटनास्थल और आसपास का इलाका छावनी में तब्दील, पूरे शहर में फ्लैग मार्च जारी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 27 Oct 2020, 8:41 AM IST

munger.jpeg

नई दिल्ली। बिहार के मुंगेर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के मौके पर हुई हिंसा में पांच लोग घायल हो गए और एक की मौत होने की खबर मिली है। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गोली चलाने का आरोप लगाया। दूसरी ओर पुलिस ने कहा है कि कुछ लोगों ने जानबूझकर पथराव किया और फायरिंग की। जिसकी वजह से 17 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस ने 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर निर्देश दिया गया था कि 26 अक्टूबर शाम तक सभी समितियां विसर्जन का कार्यक्रम पूरा करें। सिटी के पंडित दीन दयाल चौक के पास शंकरपुर की प्रतिमा को विसर्जन को लेकर पुलिस और स्थानीय लोगों में कहासुननी हुई और उसके बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली चलने की वजह से 18 वर्षीय अनुराग कुमार की मौके पर मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए मुंगेर के सदर अस्पताल भर्ती कराया गया। घटना के बाद दीन दयाल चौक और आसपास के इलाकों में पुलिस तैनात कर दी गई है।

डीएम राजेश मीणा के अनुसार दुर्गा पूजा के विसर्जन के दौरान कुछ लोगों ने माहौल को खराब करने का प्रयास किया और पुलिस पर फायरिंग की। जिसकी वजह से अनेक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं एसपी लिपि सिंह के अनुसार पूरे शहर में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। किसी भी अफवाह पर ध्यान देने की जरुरत नहीं है। पुलिस की ओर से 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया और सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है।