
नई दिल्ली। कहते हैं कि मां के चरणों में जन्नत होती है और मां के आंचल से ही बच्चे को नया जीवन मिलता है। लेकिन 17 साल के एक बेटे ने अपनी मां के सीने पर एक नहीं बल्कि 118 वार कर उसको मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं इस खौफनाक घटना को अंजाम देने के बाद लड़के ने खुद पुलिस को फोन कर अपना जुर्म कबूला। लड़के ने पुलिस को फोन कर कहा कि वो उसकी मां की डेड बॉडी के लिए अपने साथ बैग भी लेकर आए। एक मडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोपी लड़का एक प्राइवेट स्कूल में छात्र है।
मां के सीने पर चाकू से 118 बार वार
दरअसल, यह दिल दहलाने वाली घटना इंग्लैंड के हैंपशायर की है। यहां रोवन थॉम्पसन नाम के एक किशोर ने अपनी मां के सीने पर चाकू से 118 बार वार कर उसकी जान ले ली। रोवन ने इस घटना को अंजाम उस समय दिया, जब उसकी मां जोआना थॉम्पसन मॉरनिंग वॉक के बाद घर वापस लौट रही थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने रोवन को हिरासत में ले लिया, जहां तीन महीने बाद ही उसकी मौत हो गई।
यह घटना जुलाई 2020 की
एक रिपोर्ट के अनुसार हत्या से पहले रोवन ने अपनी 50 वर्षीय जोआना का गला घोट कर पहले उसको बेहोश कर दिया। जिसके बाद वह उसके ऊपर चाकू लेकर टूट पड़ा और ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक यह घटना जुलाई 2020 की है। घटना का खुलासा तब हुआ जब कोर्ट में सुनवाई के बाद वारदात की जानकारी सार्वजनिक हुई।
कोई डर या पछतावा नहीं
जानकारी के अनुसार रोवन के माता-पिता अलग रहते थे। वह अपने पिता के साथ अलग रहता था। वारदात के दिन वह अपनी मां से मिलने आया था। जांच के दौरान सामने आया है कि घटना से पहले उसकी मां से बहस भी हुई थी। रोवन मानसिक समस्याओं से घिरा हुआ था और मेंटल हेल्थ हॉस्पिटल में भर्ती भी रह चुका था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद रोवन बिल्कुल शांत था और उसमें किसी तरह का कोई डर या पछतावा नहीं दिखाई दे रहा था। उसको देखकर ऐसा लग रहा था जैसे वह अपनी बिल्ली के लिए अधिक परेशान था।
Updated on:
15 Dec 2020 03:55 pm
Published on:
15 Dec 2020 03:46 pm
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
