पुणे पुलिस ( pune police ) के मुताबिक मृतकों की पहचान अतुल शिंदे (33), उनकी पत्नी जया शिंदे (32), उनकी 3 वर्षीय बेटी और छह साल के बेटे के रूप में की गई है। सूचना मिलने के बाद भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन की एक पुलिस टीम शुक्रवार सुबह घटनास्थल पर पहुंची। घर के अंदर पहुंचने पर उन्हें सामूहिक आत्महत्या का पता चला। शिंदे परिवार के चारों सदस्य पंखे पर नायलॉन की रस्सी से लटके पाए गए।