12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ड्यूटी पर तैनात दिल्ली पुलिस के एक ASI ने खुद को मारी गोली, मौत

एएसआई मौत मामले की जांच जारी। कालकाजी इलाके में छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया।
less than 1 minute read
Google source verification
murder

जखीरा पुल के पास ड्यूटी पर तैनात था एएसआई।

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में सुबह होते ही एक सनसनीखेज हादसा सामने आया है। दिल्ली पुलिस के एक एएसआई ने पीसीआर वाहन में खुद को सीने में गोली मार ली। गोली लगने से एसआई की मौत हो गई। इस हादसे को लेकर पुलिस आगे की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक एएसआई जखीरा फ्लाईओवर के पास ड्यूटी पर तैनात था।

एएसआई ने खुद को गोली क्यों मारी इस बात का अभी पता नहीं चला है। गोली चलते ही साथी पुलिसकर्मी एएसआई को पास के अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने एएसआई को मृत घोषित कर दिया।

3 घायल अस्पताल में भर्ती

दूसरी तरफ दिल्ली के कालकाजी इलाके में 3 लड़कों की पिटाई का मामला भी सामने आया है। घायल लड़कों को पिटाई के बाद एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि घायलों में से 17 साल के एक लड़के ने बहन का पीछा करने और कथित रूप से अश्लील टिप्पणी करने का विरोध किया था। इसके बाद आरोपी युवक ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।