नई दिल्ली। देश के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया से जुड़े मनसुख मर्डर केस में महाराष्ट्र एटीएस ने बड़ा खुलासा किया है। एटीएस प्रमुख जयजीत सिंह ने बताया कि इस मामले में बुकी नरेश ने गुजरात से सिमकार्ड खरीदे थे। जयजीत ने बताया कि इस दौरान कई सीसीटीवी फुटेज को भी नष्ट किया गया है। वहीं, मुंबई पुलिस के सहायक इंस्पेक्टर सचिन वाजे ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया है। जबकि एटीएस फिलहाल वाजे की कार की जांच कर रही है। हालांकि सचिन वाजे ने स्कॉर्पियों के इस्तेमाल से इनकार किया है।