8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थाने में धरना लगाकर श्याम भक्तों का भजन-कीर्तन

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. जंक्शन के सेक्टर छह स्थित श्रीश्याम वाटिका की नाम पट्टिका पर कालिख पोतने वाले अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को श्यामभक्तों ने जंक्शन थाने में भजन-कीर्तन किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Adrish Khan

•

Updated: 7 Jul 2020, 8:30 PM IST

थाने में धरना लगाकर श्याम भक्तों का भजन-कीर्तन

थाने में धरना लगाकर श्याम भक्तों का भजन-कीर्तन

थाने में धरना लगाकर श्याम भक्तों का भजन-कीर्तन
- श्रीश्याम वाटिका की नाम पट्टिका पर कालिख पोतने के मामले में अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
- 28 जून की घटना, अब तक नहीं हुई आरोपी की पहचान
हनुमानगढ़. जंक्शन के सेक्टर छह स्थित श्रीश्याम वाटिका की नाम पट्टिका पर कालिख पोतने वाले अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को श्यामभक्तों ने जंक्शन थाने में भजन-कीर्तन किया। एडवोकेट गुरपाल सिंह, अमित गांधी, ललित अरोड़ा आदि ने श्याम भजन गाए। भजन व जयकारों से वातावरण गुंजायमान करते हुए सांकेतिक रूप से धरना दे रहे नागरिकों ने अज्ञात आरोपी की शीघ्र पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की।
वक्ताओं ने कहा कि 28 जून को हुई इस घटना को अंजाम देने वाले समाजकंटकों का अब तक पता नहीं चल सका है। यह बहुत गंभीर मामला है। किसी ने जानबूझकर इलाके के भाईचारे व साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाडऩे की मंशा से इस कुकृत्य को अंजाम दिया। उसकी पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी जरूरी है ताकि इलाके की कानून व्यवस्था बिगाडऩे की बदनीयत रखने वालों पर लगाम कसी जा सके। जंक्शन थाने के पुलिस अधिकारियों ने धरना दे रहे नागरिकों को अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी देते हुए शीघ्र मामले का पटाक्षेप करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। साथ ही शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई। धरने में एडवोकेट विजयसिंह चौहान, एडवोकेट दिनेश दाधीच, प्रदीप परमार, राजेश छाबड़ा, पवन श्रीवास्तव, अंजनी चाचाण, राजेश अरोड़ा, गौतम आहूजा, दिनेश चौथवाणी, भीमसिंह शेखावत, पवन शर्मा, भारतभूषण कौशिक, देवेंद्र राजपूत, अश्विनी पारीक, संजीव अग्रवाल आदि शामिल हुए।