
सहारनपुर. भीम आर्मी प्रमुख व आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। चंद्रशेखर को धमकी मिलने के बाद से आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों में हड़कंप मचा है। आसपा के विधिक सलाहकार की तहरीर पर सहारनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
आसपा के विधिक सलाहकार संदीप कंबोज ने सहारनपुर जिले के फतेहपुर थाने में तहरीर देते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। कंबोज ने बताया कि आजाद समाज पार्टी अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने रिपोर्ट में पंकज धवरैया पर चंद्रशेखर को धमकी देने के आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि पंकज धवरैया राष्ट्रीय स्वर्ण परिषद के अध्यक्ष हैं।
इस मामले में फतेहपुर पुलिस का कहना है कि संदीप कंबोज की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। धमकी देने वाले पंकज धवरैया कहां के रहने वाले हैं? फिलहाल पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है। पूरे मामले की जांच पड़ताल के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
30 Sept 2021 12:59 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
