
crime
देश की राजधानी दिल्ली में डबल के बाद सनसनी फैल गई है। साउथ दिल्ली के संगम विहार इलाके में कुछ बदमाशों ने एक युवक को चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। वहीं दूसरी घटना खजूरी इलाके की है। यहां पर एक युवक आरोपियों ने गोली मारकर मार डाला। राजधानी दिल्ली डबल मर्डर से दहल गई। वारदात के बाद पुलिस ने धारा 302 के तहत FIR दर्ज कर ली है। मामलें की जांच में जुट गई है। एक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। युवक की हत्या के आरोप में कुछ युवकों हिरासत में लिया है।
यह भी पढें- दिल्ली के नरेला में एनकाउंटर, बॉक्सर गैंग का शातिर शार्प शूटर अरेस्ट
य़ुवक के सीने में मारी गोली
उत्तर पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में शुक्रवार बीती रात एक 19 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी। ई। पुलिस के मुताबिक, रात करीब 10.40 बजे लड़के के सीने में गोली मारी गई। दिल्ली पुलिस के अनुसार, मृतक का नाम सोहेल है। सोहेल बीते छह साल से श्रीराम कालोनी में अपने चाचा के साथ रह रहा था। वह एक कपड़े फैक्ट्री में काम करता था। सोहेल के चचेरे भाई मुबारक अंसारी ने कहा कि दोस्त ने घटना के बारे में बताया। जब वह पहुंचा तो सोहेल जमीन पर गिरा हुआ था। सीने में गोली लगी हुई थी। वह खून से लथपथ था। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढें- उम्रदराज आदमी से शादी का विरोध करना पड़ा महंगा, पिता ने की बेटी की हत्या, ऑडियो से ऐसे खुला राज
दौड़ा दौड़ाकर की हत्या
संगम विहार इलाके में कल 26 वर्षीय युवक को कुछ बदमाशों ने घेर लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसकी दौड़ा दौड़ाकर हत्या कर दी है। युवक के शरीर पर चाकुओं के कई वार किए गए। उसको गंभीर हालत में छोड़कर आरोपी भाग गए। उसे घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। संगम की मौत के बाद परिवार वाले सदमे में हैं। युवक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इस हत्याकांड में पुलिस ने तीनों आरोपियों की पहचान कर ली है।
Updated on:
28 May 2022 09:16 am
Published on:
28 May 2022 09:16 am
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
