राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है। बुधवार की सुबह-सुबह दिल्ली पुलिस ने एक एनकाउंटर को अंजाम दिया है। दरअसल नरेला में पुलिस की स्पेशल सेल की जितेंद्र गोगी दीपक बॉक्सर गैंग के शार्पशूटर से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गैंग के शार्पशूटर संदीप को गिरफ्तार भी कर लिया है। बताया जा रहा है कि एनकाउंटर के दौरान संदीप के पैर में गोली लगी है। इस एनकाउंटर के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद की गई। दिल्ली पुलिस की ओर से बताया गया कि, आरोपी संदीप उर्फ बसी कई मामलों में वांछित था।