
राजधानी में नर्सरी की बच्ची के साथ यौन शोषण, शरीर पर निकले लाल निशानों से हुआ खुलासा
नई दिल्ली। देश में महिला, युवतियों और बच्चियों के साथ शर्मनाक हरकतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर देश की राजधानी दिल्ली से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मुखर्जी नगर स्थित एक स्कूल में साढ़े तीन साल की बच्ची से छेड़छाड़ की घटना ने सबको हिला कर रख दिया है। तीन वर्षीय बच्ची के पिता ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने छेड़छाड़ की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारी की बेटी के साथ गैंगरेप, वीडियो भी बनाया और फिर बार-बार बुलाकर किया रेप
मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची स्थानीय स्कूल में नर्सरी की छात्रा है। बच्ची को कुछ समय पहले चेहरे पर लाल निशान लगा था। परिजनों ने इसकी जानकारी स्कूल प्रशासन को दी। तब मामला चोट जैसी बातें कहकर शांत कर दिया गया था। लेकिन बुधवार को जब परिजनों ने दोबारा बच्ची के शरीर पर लाल निशान देखे तो उनसे रहा नहीं गया और उन्होंने तुरंत 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को इस बात की सूचना दी।
उधर...पुलिस अधिकारियों का मानना है कि बच्ची को त्वचा की बीमारी है। फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। पुलिस स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही बच्ची का मेडिकल कराया गया है। परिजनों की माने तो बच्ची को ऐसी कोई बीमारी नहीं है बल्कि उसके साथ स्कूल में कुछ गलत किया जा रहा है।
दरअसल कुछ दिन पहले बच्ची के अभिभावकों की नजर उसके चेहरे पर पड़े लाल निशानों पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। ये निशान काफी अलग तरह के दिखाई पड़ रहे थे। ऐसे में उन्होंने पहले इसकी जानकारी स्कूल में दी और इसके पीछे का कारण जानने की कोशिश की, लेकिन स्कूल की ओर से उन्हें चोट जैसी बातें कहकर टाल दिया गया। कुछ दिन बाद दोबारा परिजनों को वहीं निशान शरीर पर भी दिखाई दिए तो उन्होंने पुलिस को इस मामले की शिकायत की।
Published on:
6 Sep 2018, 8:24 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.